
ग्वालियर. त्योहारों की खुशियों के बीच ग्वालियर-चंबल संभाग का ऑटोमोबाइल बाजार भी रफ्तार पकड़ रहा है। नवरात्र से दशहरे तक नई कार खरीदने का उत्साह ऐसा रहा कि संभाग के आठ जिलों में 1343 फोर व्हीलर बिक गए। शुभ मुहूर्त में घर नई गाड़ी लाने की परंपरा, परिवार की जरूरतें और एसयूवी का बढ़ता क्रेज कारों की बिक्री को ताकत दे रहे हैं। अब ऑटोमोबाइल कारोबारियों की नजर रवि पुष्य नक्षत्र से लेकर धनतेरस और दिवाली तक के बिक्री सीजन पर है। उम्मीद है कि खरीदारी का अगला दौर बाजार को नई ऊंचाई दे सकता है।
कंपनीवार उपलब्ध बिक्री आंकड़ों के अनुसार, ग्वालियर में 887 फोर व्हीलर बिके, जो संभाग के आठ जिलों में सबसे अधिक हैं। गुना 166 गाडिय़ों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। मुरैना में 88, अशोकनगर में 60 और शिवपुरी में 54 वाहन बिके। दतिया में 42, श्योपुर में 29 और ङ्क्षभड में 17 गाडिय़ों की बिक्री दर्ज की गई। इस तरह कुल आंकड़ा 1343 तक पहुंच गया। बिक्री का यह वितरण बताता है कि ग्वालियर संभाग का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बना हुआ है, वहीं गुना में भी नई गाडिय़ों की मांग मजबूत है।
ऑटोमोबाइल बाजार में 8 से 20 लाख रुपए तक की कारों की मांग चर्चा में है। खासकर 8 से 12 लाख रुपए के बजट वाली गाडिय़ां ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं। इस श्रेणी में एसयूवी और बेहतर फीचर्स वाले मॉडल परिवारों को आकर्षित कर रहे हैं। ग्राहक अब केवल कीमत नहीं, बल्कि सुरक्षा, माइलेज, आराम, डिजाइन और रीसेल वैल्यू को भी खरीदारी का आधार बना रहे हैं। ऑटोमोबाइल कारोबारी ऋषभ समाधिया के मुताबिक, त्योहारों के दौरान वाहन खरीदने को लेकर ग्राहकों का उत्साह बाजार के लिए सकारात्मक संकेत है। उनके अनुसार, 8 से 12 लाख रुपए के बजट में आने वाली कारों की मांग विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से मॉडल चुन रहे हैं। आने वाले शुभ मुहूर्तों में भी अच्छी बुङ्क्षकग और डिलीवरी की उम्मीद है।
नवरात्र-दशहरे की बिक्री ने कारोबारियों को मजबूत शुरुआत दी है। अब रवि पुष्य नक्षत्र, धनतेरस और दीपावली पर शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही बढऩे की उम्मीद है। त्योहारों पर नई गाड़ी खरीदना कई परिवारों के लिए सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि खुशियों और समृद्धि से जुड़ा सपना भी है। ऐसे में आने वाले दिनों में ऑटोमोबाइल बाजार की असली परीक्षा होगी। यदि ग्राहकों का मौजूदा उत्साह बरकरार रहा, तो ग्वालियर-चंबल में इस त्योहारी सीजन का कारोबार नई रफ्तार पकड़ सकता है।
Updated on:
24 Oct 2026, 6:14 PM IST
Published on:
24 Oct 2026, 6:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.