22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा’, ग्वालियर में प्रेमी का सच सामने आते ही थाने पहुंची युवती

False Promise Of Marriage: प्यार और शादी का झूठा वादा कर युवक ने युवती से बनाए संबंध, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 22 Oct 2026, 10:38 PM IST

gwalior love

false promise marriage, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Chatgpt)

Gwalior False Promise Of Marriage: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक युवती को झूठे प्यार और वादे में फंसाकर युवक ने उसके साथ संबंध बनाए। अब जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी शादी के वादे से मुकर गया और युवती को अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ। आरोपी प्रेमी की सच्चाई जानने के बाद पीड़ित युवती तुरंत पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

शादी का वादा कर बनाए संबंध

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सिरौल थाना क्षेत्र की फूटी कॉलोनी निवासी रोहित राजौरिया से उसकी पहचान थी। रोहित ने उससे प्यार का इजहार किया और प्यार के जाल में फंसा लिया। रोहित ने उससे कहा कि वो शादी करेगा इसके कारण वो रोहित पर विश्वास करने लगी। 15 अक्टूबर को रोहित उसे अपने साथ दोपहर में कलारी चौराहा स्थित एक होटल में ले गया। होटल में रोहित ने उससे शादी का वादा किया और संबंध बनाए।

वादे से मुकरा

पीड़िता के मुताबिक उस दिन के बाद रोहित ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी, जब उसने रोहित पर शादी के लिए दबाव बनाया तो रोहित ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। रोहित के वादे से मुकरते ही पीड़िता को अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ। पीड़िता तुरंत सिरौल थाने पहुंची और आरोपी रोहित राजौरिया के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी रोहित राजौरिया को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।