2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर की होटल बैलेंसिंग रॉक में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा

Wife Caught Husband: पति के मोबाइल में मिलने का मैसेज देख पत्नी को हुआ शक, पत्नी ने पीछा किया और होटल में दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथों पकड़ा।
1 minute read
Google source verification
jabalpur wife caught husband

wife catches husband with another woman in hotel, महिला ने पति को दूसरी महिला के साथ होटल के कमरे में पकड़ा (Source-Patrika)

Jabalpur Wife Caught Husband: मध्यप्रदेश के के जबलपुर में गढ़ा थाना इलाके की होटल बैलेंसिंग रॉक में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा हो गया,जब एक महिला ने अपने पति को होटल के कमरे में दूसरी महिला के साथ रंगेहाथों पकड़ा। पत्नी ने दोनों की पिटाई करते हुए हंगामा मचा दिया। जब पत्नी होटल के कमरे में दाखिल हुई तो पति और दूसरी महिला आपत्तिजनक हालत में थे। होटल में पति-पत्नी और वो का हंगामा होने की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

कमरा नंबर 103 में दूसरी महिला के साथ मिला पति

जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेसिंग रॉक में एक महिला ने पति को दूसरी महिला के साथ रंगेहाथों पकड़ा। होटल के कमरा नंबर 103 में पति अपनी महिला मित्र के साथ मौजूद था, तभी पत्नी होटल में पहुंच गई। कमरे का दरवाजा पीटना शुरु कर दिया, दरवाजा खुलते ही पत्नी कमरे में दाखिल हुई तो पति व दूसरी महिला आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद पत्नी ने दोनों की पिटाई करते हुए हंगामा कर दिया।

पति के मोबाइल पर देख लिया था मैसेज

पत्नी ने बताया कि उसे पति पर पहले से शक था कि उसका किसी दूसरी महिला से संपर्क है। शुक्रवार दोपहर को पति के मोबाइल पर एक मैसेज आया था, मैसेज में होटल में मिलने की बात लिखी थी, जिससे उसका शक यकीन में बदल गया। पति के घर से काम के बहाने निकला तो पत्नी ने उसका पीछा किया और होटल तक पहुंच गई। यहां पति दूसरी महिला के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिला। होटल में हो रहे हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची और तीनों को शांत कर स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि अगर महिला के द्वारा शिकायत की जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।