22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर निगम परिषद में गूंजा शीतला माता मंदिर हादसे का मुद्दा, पुलिस प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

Sheetla Mata Temple Accident : नगर निगम परिषद में आज शीतला माता मंदिर हादसे का मुद्दे पर अहम चर्चा हुई। इस दौरान विपक्ष ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 22 Oct 2026, 4:10 PM IST

Sheetla Mata Temple Accident

निगम परिषद में हुई चर्चा (फोटो सोर्स: Patrika)

Gwalior News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर धान से भरे ट्रक द्वारा टक्कर मारने के भीषण हादसे को लेकर गुरुवार को नगर निगम परिषद में आयोजित बैठक के दौरान चर्चा की गई। इस दौरान विपक्ष की ओर से पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए। साथ ही, हादसे की कड़ी जांच और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पार्षद और नेता प्रतिपक्ष ने लगाए आरोप

नगर पालिक परिषद में आयोजित बैठक के दौरान पार्षद रेखा त्रिपाठी और नेता प्रतिपक्ष हरिपाल ने पुलिस प्रशासन पर इस पूरे घटनाक्रम के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने ये भी सवाल उठाया कि, जिस स्थान पर कोई इंसान साइकिल लेकर नहीं पहुच सकता, वहां तक एक ट्रक चालक कैसे आ गया। क्या उसे काफी दूर पहले ही नहीं रोका जाना चाहिए था? घटना को लेकर निगम के नेता प्रतिपक्ष हरिपाल ने मांग की है कि, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वाले अफसरों से लेकर कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य के लिए ये घटना जिम्मेदारों के सामने सबक बन सके।

अबतक 16 लोगों की मौत

आपको बता दें कि, बीते 17 अक्टूबर 2026 की देर रात नवरात्रि के दौरान हुए इस हादसे में एक बेकाबू ट्रक ने शीतला माता मंदिर दर्शन करने आए करीब 45 श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया था। इस दर्जनाक हादसे में अबतक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। करीब 30 लोग अब भी ग्वालियर के साथ - साथ एम्स भोपाल तक भर्ती हैं।

उठ रहे सवाल

प्रतिबंधित होने के बावजूद धान से लदे भारी ट्रक के नो-एंट्री एरिया में प्रवेश करने को लेकर प्रशासनिक अमले, पुलिस और नगर निगम के सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था के दायित्वों पर उंगलियां उठाई जा रही हैं।