23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब वरमाला की जगह हाथों में मास्क लेकर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, बारातियों का इस तरह हुआ स्वागत

Changing trends of wedding during Lockdown बारातियों के मुंह पर मास्क, हाथों में सैनिटाईजर  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 27 May 2020, 5:34 PM IST

Wedding

शादी

गुना। कोरोना संक्रमण के दौरान हुए लाॅकडाउन में मांगलिक कार्याें के दौरान रस्मों के बीच कई नए रीवाज भी प्रचलन में आ गए हैं। शादी समारोह में मंडप पर वरमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन अब पहले एक दूसरे को मास्क पहनाते नजर आ रहे हैं। गुना में हुई एक सादगीपूर्ण शादी के दौरान यह सुखद नजारा देखने को मिला।

Read this also:

गुना के दुबे काॅलोनी में मंगलवार को एक घर में मांगलिक कार्यक्रम था। यहां विदिशा के रहने वाले प्रदीप जैन अपने बेटे अभिनव की बारात लेकर आए थे। कुछ चुनिंदा लोगों के साथ वह दूल्हा बने बेटा के साथ पहुंचे थे।
शाम को वरमाला का रस्म अदा किया जाने लगा। दूल्हा-दुल्हन को परिजन लेकर आए। दोनों के हाथों में वरमाला देने के पहले एक-एक मास्क दिया गया। दोनों ने एक दूसरे को मास्क पहनाया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर शादी के रस्मों को आगे बढ़ाया।
इसके बाद पूरे विधि विधान के साथ शादी संपन्न कराई गई। एक और अच्छी पहल यह रही कि सारे बाराती समय समय पर अपने हाथ सैनिटाइज करते रहे। सभी के मुख पर मास्क बंधा हुआ था।

Read this also: ट्रांसफार्मर बदल गया तो ‘नेताजी’ लेने लगे श्रेय, गांववालों ने बताया चालीस हजार दिया तो आर्इ बिजली

लेटेस्ट खबरों के लिए पत्रिका समूह के मध्यप्रदेश के टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें