scriptहिमाचल काष्ठ शिल्प का है अनमोल खजाना | Himachali wood craft is a priceless treasure | Patrika News
गुडगाँव

हिमाचल काष्ठ शिल्प का है अनमोल खजाना

स्वर्णिम हिमाचल कला महोत्सव में दिखा कला का संगमनई दिल्ली में नौ तक चलेगा महोत्सवगुरुग्राम. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नईदिल्ली में स्वर्णिम हिमाचल कला महोत्सव का शनिवार को शुभारम्भ किया। भाषा, कला एवं संस्कृति हिमाचल प्रदेश तथा होटल ललित के संयुक्त तत्वावधान में महोत्सव यहां 9 दिसम्बर तक चलेगा।
 

गुडगाँवDec 07, 2021 / 12:07 am

satyendra porwal

हिमाचल काष्ठ शिल्प का है अनमोल खजाना

हिमाचल काष्ठ शिल्प का है अनमोल खजाना

आकर्षक का केन्द्र बने हुए हैं हिमाचल के उत्पाद

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयन्ती अवसर पर वर्षभर होने वाले कार्यक्रमों के एक हिस्से के रूप में यह आयोजन है। मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पिछले 50 वर्ष में विकास की शानदार यात्रा पूर्ण की और हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई है। उन्होंने दिल्ली के निवासियों से हिमाचल के अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातारण का आनंद लेने के लिए हिमाचल पधारने का आग्रह किया।

हिमाचली कलाकारों को दें बढ़ावा
विशेष ओलम्पिक की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। डॉ. नड्डा ने आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अतिथियों से हिमाचली कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। चम्बा रूमाल को बढ़ावा देने के लिए द ललित हॉस्पिटैलिटी ग्रुप की अध्यक्षा डॉ. ज्योत्सना सूरी की सराहना की। ललिता वकील और अनिता कुमारी को उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने तथा चम्बा रूमाल, हिमाचली कला और शिल्प को प्रोत्साहित करने व मास्टर शेफ नंद लाल को सम्मानित किया।
चंबा रूमाल, कांगड़ा चित्रकला और कुल्लूृ शॉल के सजे स्टॉल
कुल्लू जिला के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। महोत्सव में चंबा रूमाल, हिमाचली हस्त शिल्प, काष्ठ शिल्प, धातु शिल्प, कांगड़ा चित्रकला, किन्नौरी और कुल्लूृ शॉल आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। इस दौरान हिमाचल के लोक नृत्य और लोक संगीत के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। महोत्सव में दर्शकों के लिए सेपू वड़ी, राजमा मदरा, चम्बयाली पलदा सहित अनेक परम्परागत हिमाचली व्यंजन उपलब्ध हैं।

हिमाचल काष्ठ शिल्प का है अनमोल खजाना
वैक्सीन की दोनों खुराक की लक्ष्य प्राप्ति में प्रथम
जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड प्रबन्धन के प्रयासों के लिए राज्य की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई और कोविड टीकाकरण में भी प्रदेश ने उत्कृष्ट कार्य किया है। हिमाचल प्रदेश ने सभी पात्र लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक देने की लक्ष्य प्राप्ति में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री को युवा उद्यमी हरीश नड्डा और केशव सूरी ने हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

Home / Gurgaon / हिमाचल काष्ठ शिल्प का है अनमोल खजाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो