ड्रोन से लगाया था पता
ड्रोन से उसका पता लगाया गया। वन विभाग ने लादेन को वश में करने के लिए अनुभवी पदïï्म हजारिका से अनुरोध किया। हजारिका अपने प्रिय पालतू हाथी रामू के साथ ग्वालपाड़ा के रंगजुली में 8 नवंबर को पहुंचे। उन्होंने पिछले दो दिनों तक आसपास के जंगलों को निरीक्षण करने के साथ ही लादने को वश में करने के सारे इंतजामात किए। रामू की मदद के लिए वन विभाग ने मानस राष्ट्रीय उद्यान से यशोधा,सरस्वती और राजकुमारी नामक तीन कुनकी(प्रशिक्षत) हाथियों को ला कर रखा।
टें्रकुलाइज कर किया काबू में
आज सुबह हजारिका अपने पिता की शॉट गन,अपनी रायफल और अन्य सामानों के साथ एक हफ्ते का राशन लेकर जंगल में लादेन के वश के लिए पहुंचे। आज पहले ही दिन उन्हें सफलता हाथ लगी। पहले कुनकी हाथियों के जरिए उसे वश में करने के लिए पहला ट्रेंकुलाइज किया गया। लेकिन वे हमले के लिए आया तो दूसरी बार उसे ट्रेंकुलाइज किया गया। तब जाकर वह धीरे-धीरे बैठ गया। उसके पैर पटसन की रस्सी से बांधे गए।
पहले ही दिन मिली सफलता
पहले ही दिन इस अभियान की सफलता पर हजारिका ने कहा कि हम पहले भी इस तरह का अभियान चला चुके हैं। लेकिन एक हफ्ते का निकलकर सोचने के बाद एक ही दिन में सफलता हाथ लगी। अब हाथी को थोड़ा ठीक होने देंगे फिर वन विभाग के अधिकारियों से मिलकर इस पर आगे क्या किया जाए इसके बारे में फैसला करेंगे। कहा यह जा रहा है कि इसे लामडिंग के घने जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।