scriptसतायु 138 मतदाता बचे, 120 साल से ऊपर की महिला उम्र 10 साल घटी | 138 old voters left, age of women above 120 years reduced by 10 years | Patrika News
ग्वालियर

सतायु 138 मतदाता बचे, 120 साल से ऊपर की महिला उम्र 10 साल घटी

लोकसभा चुनाव के चलते मतदाता सूची में नाम जोडऩे, हटाने व सुधार का कार्य किया जा रहा है। शहर सहित जिले की 6 विधानसभा में 138 मतदाता ऐसे हैं, जो उम्र का शतक (100 साल) पूरे कर चुके हैं। इनकी उम्र 100 से 110 साल के बीच है। वहीं दूसरी ओर डबरा विधानसभा दीनार कॉलोनी में 120 साल की महिला मतदाता थी, जब इसका सत्यापन किया गया तो उसकी उम्र 100 से 109 के बीच निकली। फॉर्म-8 भरकर इस गलती को दुरुस्त कर दिया गया। अब मतदाता सूची में 120 साल से ऊपर कोई मतदाता नहीं है।

ग्वालियरJan 16, 2024 / 11:12 am

Balbir Rawat

सतायु 138 मतदाता बचे, 120 साल से ऊपर की महिला उम्र 10 साल घटी

सतायु 138 मतदाता बचे, 120 साल से ऊपर की महिला उम्र 10 साल घटी

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी को किया जाएगा। प्रकाशन की इस तारीख को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची में सुधार कार्य किया जा रहा है। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मतदान केंद्र पर बैठ रहे हैं। यहां पर मतदाता अपना नाम जोडऩे, हटाने व परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही घर-घर भी सर्वे किया जा रहा है। इसके अलावा राजनैतिक दलों का भी सहारा लिया जा रहा है।
नए मतदाता कम जुड़े, क्योंकि विधानसभा में जुड़ चुके हैं

दोहरे व मृतकों के नाम हटाने होंगे

लोकसभा चुनाव में ऐसे मतदाता जिनके नाम दो जगहों पर है। उन्हें चिह्नित कर एक जगह से नाम हटाया जाएगा। करीब 9 हजार मतदाताओं के नाम व फोटो एक दो जगह आए हैं। इन्हें हटाने का कार्य किया जा रहा है।
जिले की छह विधानसभा में मतदाताओं की संख्या

आयु महिला पुरुष योग

18-19 17392 12353 29748

20-29 186331 165582 351925

30-39 228570 197929 426519

40-49 181343 158999 340351

50-59 129790 120038 249835
60-69 74695 67624 142320

70-79 32557 32836 65195

80-89 7659 9268 16929

90-99 934 1435 2369

100-109 46 88 134

110-119 1 3 4

120 से ऊपर 00 00 00
योग 859118 766155 162529

Hindi News/ Gwalior / सतायु 138 मतदाता बचे, 120 साल से ऊपर की महिला उम्र 10 साल घटी

ट्रेंडिंग वीडियो