scriptनाइट कफ्र्यू में डेयरी संचालक के घर 8 लाख की चोरी | 8 lakh stolen from dairy operator's house in night curfew | Patrika News
ग्वालियर

नाइट कफ्र्यू में डेयरी संचालक के घर 8 लाख की चोरी

एक रात में दो घरों में चोरियां कर गए चोरपुलिस का दावा कसावट से हो रही गश्त

ग्वालियरJan 20, 2022 / 01:54 am

Puneet Shriwastav

Thieves stole two houses in one night

नाइट कफ्र्यू में डेयरी संचालक के घर 8 लाख की चोरी

ग्वालियर। कोरोना काबू करने के लिए नाईट कफ्र्यू लगा है, लेकिन इसमें चोर बेकाबू हैं। रात को चोरों की टोली ने दो जगहों पर चोरियां कर कफ्र्यू की सख्ती को ताक पर रख दिया। चोरियां जडेरूआ और महाराजपुरा में हुई। जडेरूआ में डेयरी संचालक के घर में 5 लाख और रूपया 15 तोला सोना रखा था। चोर उसे ले गए। चोर रात एक बजे के बाद मकान में घुसे। सुबह डेयरी संचालक को चोरी का पता चला।
कृष्णा नगर, गोला का मंदिर में रहने वाले रविन्द्र बघेल ने बताया उनका डेयरी का कारोबार है। डेयरी पुश्तैनी मकान में है। दूसरा घर कुछ दूरी पर जडेरूआ गांव में है। वहां कई मवेशी हैं, इसलिए रात को वहां सोने जाते हैं। मंगलवार रात 11 बजे पत्नी रजनी के साथ डयेरी पर गए थे। इसलिए घर सूना था। मेनगेट और अंदर के दरवाजों पर ताले लगा गए थे। रात को सर्दी भी ज्यादा थी। इसलिए कॉलोनी में सन्नाटा था। आंशका है चोर रात 1 बजे के बाद कॉलोनी में आए। उनके दरवाजे पर ताला लटका दिखा तो उसे तोडक़र चोरी की। रविन्द्र के मुताबिक चोर करीब 8 लाख कीमत का सामान ले गए। गोला का मंदिर टीआई विनय शर्मा ने बताया चोरों को तलाशा जा रहा है। कुछ संदेहियों को शक के दायरे में लिया है।
प्लॉट खरीदा उसका पैसा, गहना चुराया
रविन्द्र ने बताया कुछ दिन पहले प्लॉट का सौदा किया था। ५ लाख रू उसका भुगतान करना था। वही रकम घर में रखी थी। घर सूना था इसलिए चोरों ने आराम से तलाशी ली। अलमारी में रकम और 15 तोला गहना रखा था। उसका ताला तोडक़र चोर पूरा पैसा और गहना ले गए। सुबह 6 बजे नींद खुली। घर आए तो दरवाजे खुले पड़े थे। अलमारी से पैसा और गहना गायब था। मंजर देखकर घबरा गए।
पुलिस से पहले जांच पड़ताल, बिगाडा स्पॉट
पुलिस का कहना है रविन्द्र के घर से निकल कर चोर कहां गए पता लगाने के लिए ट््रैकर डाँग बुलाना था। लेकिन चोरी सुनकर रविन्द्र के घर में पड़ोसियों और कॉलोनी वालों की भीड़ लग गई। पूरे घर में लोगों की आवाजाही से स्पॉट बिगड़ गया। ट््रैगर डॉग के पास चोरों की गंध लेकर आगे बढऩे की गुजाइंश नहीं बची।
ससुराल गया परिवार, मकान में चोरी
चोरों ने नाइट कफ्र्यू में दूसरी वारदात सुखराम कॉलोनी, महाराजपुरा में प्रवीण कुमार गुप्ता के घर में की। प्रवीण की ससुराल कानपुर में है। उनकी पत्नी इन दिनों मायके में है। उन्हें लेने के लिए प्रवीण कानपुर गए थे। मकान सूना था। चोरों को भनक लगी तो रात के वक्त उनके घर में चोरी की। प्रवीण ने पुलिस को बताया घर में २० हजार रू नकद और करीब तीन तोला वजन के गहने थे।

Home / Gwalior / नाइट कफ्र्यू में डेयरी संचालक के घर 8 लाख की चोरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो