scriptमुरैना में सभा के बाद 2 मई को ग्वालियर में प्रियंका गांधी का रोड शो | After the meeting in Morena Priyanka Gandhi may do a road show in Gwalior on the 2nd May Lok Sabha Elections 2024 Congress Campaign in mp | Patrika News
ग्वालियर

मुरैना में सभा के बाद 2 मई को ग्वालियर में प्रियंका गांधी का रोड शो

Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका गांधी के एमपी में गरजेंगी, कांग्रेस कार्यक्रम की तैयारी में

ग्वालियरApr 28, 2024 / 09:35 am

Sanjana Kumar

priyanka gandhi
मुरैना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के बाद अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 30 अप्रेल को भिंड व प्रियंका गांधी 2 मई को मुरैना में चुनावी सभा व रोड के लिए आ रहे हैं। ग्वालियर में भी कांग्रेस दो मई को प्रियंका गांधी का रोड शो कराने की तैयारी में है। इसके लिए समय मांगा गया है। प्रियंका गांधी ग्वालियर को कितना समय देती हैं, उसके बाद रोड शो का रूट तय होगा।
राहुल गांधी की मार्च में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आई थी। यह यात्रा ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व भितरवार विधानसभा से होते हुए शिवपुरी पहुंची थी। 16 मार्च को चुनाव आचार संहिता लग गई। एमपी में तीसरे चरण के चुनाव को कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन अब तक ग्वालियर में कांग्रेस के स्टार प्रचारक नहीं आए हैं।

राहुल गांधी को भी भेज रहे बुलावा

प्रत्याशी व कार्यकारिणी के सदस्य प्रचार में जुटे हैं। कांग्रेस दोनों संभाग में खुद को मजबूत मानकर चल रही है, इसलिए अपने स्टार प्रचारकों को बुला रही है। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को बुलाया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भिंड नहीं गई थी, इस कारण राहुल गांधी 30 अप्रेल को भिंड जा रहे हैं। प्रियंका गांधी मुरैना व ग्वालियर में चुनावी कार्यक्रम कर सकती हैं। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा का कहना है कि समय मिलने के बाद रूट तय किया जाएगा।

आज जीतू पटवारी की सभा


28 अप्रेल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी करैरा विधानसभा में सभा को संबोधित करेंगे। वह सुबह 11 बजे करैरा में कार्यक्रम में शामिल होंगे, दोपहर 12 बजे करैरा से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे बैराड़ पोहरी विधानसभा में कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे पोहरी से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे भितरवार में कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे भितरवार से प्रस्थान कर दोपहर 3:30 बजे डबरा विधानसभा में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सभा को संबोधित भी करेंगे।

Home / Gwalior / मुरैना में सभा के बाद 2 मई को ग्वालियर में प्रियंका गांधी का रोड शो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो