scriptकश्मीर में बन रहे सर्कुलेशन ने बढ़ाई टेंशन, 48 घंटे में चंबल में बारिश ! | alert for heavy rain in gwalior at 24 hours latest news | Patrika News
ग्वालियर

कश्मीर में बन रहे सर्कुलेशन ने बढ़ाई टेंशन, 48 घंटे में चंबल में बारिश !

उत्तरी हवाएं चलने से ग्वालियर चंबल संभाग में सर्दी का जोर शुरू

ग्वालियरDec 10, 2019 / 12:57 pm

monu sahu

alert for heavy rain in gwalior at 24 hours

कश्मीर में बन रहे सर्कुलेशन ने बढ़ाई टेंशन, 48 घंटे में चंबल में बारिश !

ग्वालियर। उत्तरी हवाएं चलने से सर्दी का जोर बरकरार है, साथ ही रात के तापमान में भी फिर गिरावट आने लगी है। सोमवार को सुबह कोहरा छाया रहा,जिसके कारण सुबह 5.30 बजे दृश्यता 1500 मीटर रही। दिन में हवाओं से ठंडक बनी रही। वहीं मंगलवार की सुबह भी कोहरा देखने को मिला।
भिण्ड-मुरैना के हाईवे पर भी अल सुबह वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि कश्मीर में ऊपरी हवाओं के चलने से एक सर्कुलेशन बन रहा है, इससे 12 और 13 दिसंबर को बारिश की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8.9 डिग्री दर्ज किया गया।
15 के बाद बढ़ेगा कोहरा
अभी सुबह 9 बजे तक कोहरा हट जाता है, लेकिन 15 दिसंबर के बाद इसके बढऩे की संभावना है। कोहरा बढऩे पर ठंड में भी तेजी आएगी।

alert for </figure> heavy <a  href=rain in gwalior at 24 hours” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/12/10/barish_5484891-m.jpg”> पानी भरने से लोग होते है परेशान
गोल पहाडिय़ा, वसंत विहार, मरीमाता के सामने, पड़ाव पुल के पास, डीबी मॉल, बस स्टैंड तिराहा, गोला का मंदिर, नदी गेट, उरवाई नाका, शिन्दे की छावनी, लक्ष्मीबाई समाधि के सामने, थाटीपुर, मुरार नदी के आसपास के कई क्षेत्रों में पानी भर जाने से लोग परेशान होते रहते है।
बदल रहा रात का तापमान

Home / Gwalior / कश्मीर में बन रहे सर्कुलेशन ने बढ़ाई टेंशन, 48 घंटे में चंबल में बारिश !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो