scriptबाल दिवस दिखे कई चाचा नेहरू | Children's day saw many chacha Nehru | Patrika News
ग्वालियर

बाल दिवस दिखे कई चाचा नेहरू

बाल दिवस पर शहर का नजारा अलग था। हर एक बच्चा चाचा नेहरू बनकर उनके व्यक्तित्व को दिखा रहा था।

ग्वालियरNov 15, 2019 / 12:45 am

Avdhesh Shrivastava

बाल दिवस दिखे कई चाचा नेहरू

बाल दिवस दिखे कई चाचा नेहरू

ग्वालियर . बाल दिवस पर शहर का नजारा अलग था। हर एक बच्चा चाचा नेहरू बनकर उनके व्यक्तित्व को दिखा रहा था। कुछ एेसा ही नजारा एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी की ओर से आयोजित फैंसी ड्रेस कॉम्पीटिशन में देखने को मिला। बच्चे चाचा नेहरू के साथ ही महारानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर की वेशभूषा में भी नजर आए। इस दौरान डिफरेंट फील्ड में एचीवर्स को मिट्ठन लाल चौधरी बाल श्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने की। कार्यक्रम में अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी, आशीष पारिख मौजूद रहे।
इन्हें मिला सम्मान : मिट्ठन लाल चौधरी बाल श्री सम्मान से डॉल जयेश कुमार, प्रत्यूष कट्ठल, मंत्रिता शर्मा, आस्था बड़वाल, प्रज्ञा जैन, दीर्घा सिंह, किंजल सरकार, आर्या त्रिपाठी, श्रेयांसी शर्मा, खुशी परादिया, प्रियोशी गुप्ता, जय शर्मा, हेमंत चतुर्वेदी, रुद्रिका अग्रवाल, नंदिनी शर्मा को विभूषित किया गया।
ये रहे विनर : फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाविका, जयंती शर्मा, मंत्रिता शर्मा, दीक्षा गुप्ता, रिद्धिमा अग्रवाल, प्रतिष्ठा परिहार, शौर्य अग्रवाल, दिव्यम अग्रवाल विनर रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो