scriptफंदे पर लटकी मिली बहू, शरीर पर चोट के निशान से तनाव, मारपीट | Daughter-in-law hanged on the noose injury marks on the body, assault | Patrika News
ग्वालियर

फंदे पर लटकी मिली बहू, शरीर पर चोट के निशान से तनाव, मारपीट

भाई ने लगाया हत्या का आरोप कहा दहेज के लिए मार डाला

ग्वालियरNov 22, 2019 / 01:02 pm

Puneet Shriwastav

Brother accused of murder, killed for dowry

फंदे पर लटकी मिली बहू, शरीर पर चोट के निशान से तनाव, मारपीट

पुनीत श्रीवास्तव@ग्वालियर। शादी के नौ महीने बाद ही वर्षा ने ससुराल में फांसी लगा ली। बुधवार रात को उसके सास,ससुर शव को उतार कर जेएएच अस्पताल आए और डॉक्टर्स से कहा कि बहू ने फांसी लगा ली है। लेकिन उसकी मौत होने पर शव को अस्पताल में ही लावारिस छोडक़र भाग गए। वर्षा के भाई सागर ने आरोप लगाया है कि बहन को दहेज के लिए ससुराल में पीटा गया था। उसे प्रताडित कर मारा गया है।
उसके शरीर पर तमाम चोटों के निशान हैं। जिससे जाहिर है कि उसे प्रताडना की जाती है। गुरुवार को मृृतका के शव परीक्षण के दौरान विवाद और धक्का मुक्की हो गई। सागर के आरोप पर वर्षा का पति नरेन्द्र और उसके रिश्तेदार भडक़ गए तो दोनों पक्षों में धक्का मुक्की और मारपीट हो गई। दोनों को भिड़ते देखकर पुलिस बीच में आ गई। दोनों पक्षों को समझाया कि मारपीट नहीं करोगे, शिकायत करो उस पर कार्रवाई होगी।
सागर तिवारी निवासी मेनावाली गली का कहना था कि बहन वर्षा की शादी जनवरी में नरेन्द्र बाजपेयी निवासी नाकाचंद्रवनी से की थी। नरेन्द्र तहसील में कंम्प्यूटर ऑपरेटर है। वर्षा को दहेज के तंग करता था। ताने मारता था कि मायके से कम दहेज लाई हैं। नरेन्द्र के माता पिता और भाई, बहन भी वर्षा को प्रताडि़त करते थे उसे घर से बाहर नहीं जाने देते थे। यहां तक मायके से बात पर पाबंदी लगा रखी थी।
दहेज के लालच मेंं ही उसकी हत्या की है। अपने जुर्म को छिपाने के लिए वर्षा की मौत को ससुराल पक्ष सुसाइड बताना चाहता था। झांसी रोड टीआई महेश शर्मा का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा वर्षा की मौत कैसे हुई है। उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो