scriptदमकल के बेड़े में शामिल होंगे आठ वाहन, 3.5 करोड़ से खरीदे जाएंगे | Eight vehicles will be included in the fire brigade fleet, to be purch | Patrika News
ग्वालियर

दमकल के बेड़े में शामिल होंगे आठ वाहन, 3.5 करोड़ से खरीदे जाएंगे

दो वाटर बाउजर, दो फोम वाटर टेंडर और चार मिनी वाटर टेंडर

ग्वालियरMay 20, 2022 / 02:19 am

prashant sharma

दमकल के बेड़े में शामिल होंगे आठ वाहन, 3.5 करोड़ से खरीदे जाएंगे

दमकल के बेड़े में शामिल होंगे आठ वाहन, 3.5 करोड़ से खरीदे जाएंगे

ग्वालियर। शहर में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम का फायर बिग्रेड विभाग जल्द ही साढ़े तीन करोड़ की राशि से 8 नए वाहन खरीदने जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को टेंडर लगाए जाएंगे। फायर अधिकारी विवेक दीक्षित ने बताया कि शहर में आगजनी की घटना से बचने के लिए नगर निगम का फायर बिग्रेड विभाग तीन करोड़ की राशि से दो वाटर बाउजर 1 करोड़ के, दो फोम वाटर टेंडर एक करोड़ चार लाख और चार मिनी वाटर टेंडर एक करोड़ 44 लाख रुपए में खरीदने जा रहा है। एक मिनी वाटर टेंडर की कीमत करीब 36 लाख रुपए है। उन्होने बताया कि फायर बिग्रेड के बेड़े में 8 नई गाडियों के शामिल होने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। बता दें कि नगर निगम के पास अभी सिर्फ 22 ही वाहन है इसमें से चार गाडिय़ा खराब पड़ी हुई है। वहीं 52 मीटर वाली हाइड्रोलिक मशीन भी महाराज बाड़ा हादसे के बाद खराब होने के बाद ठीक होने के लिए दिल्ली में पड़ी हुई है।
यह खरीदे जाएंगे वाहन

-दो वाटर बाउजर 1 करोड़

-दो फोम वाटर टेंडर 1.4 करोड़- मिनी वाटर टेंडर है 1.44 करोड़

सब स्टेशन पर खड़ी है एक-एक गाड़ी,मुख्यालय में छह

नगर निगम के अभी पांच सब स्टेशन हैं। इसमें प्रथम महाराज बाड़ा, दूसरा मुरार, तीसरा दीनदयाल नगर, चौथा आनंद नगर व पांचवा केदारपुर पर हैं। वहीं मुख्यालय सिटी सेंटर रूपसिंह स्टेडियम के पास हैं। अभी सभी सब स्टेशनों पर एक-एक वाहन खड़े होते है और मुख्यालय पर 6 गाडियां।
3.5 करोड़ की लागत से 8 नए वाहन खरीदे जाएंगे। इसके लिए टेंडर शुक्रवार को लगाए जा रहे हैं।

विवेक दीक्षित फायर अधिकारी नगर निगम

Home / Gwalior / दमकल के बेड़े में शामिल होंगे आठ वाहन, 3.5 करोड़ से खरीदे जाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो