scriptअलग अंदाजः बरमूडा पहनकर स्कूटी पर घूमने निकले ऊर्जा मंत्री, लोगों से ऐसे मिले | energy minister traveled from scooty to bermuda style | Patrika News
ग्वालियर

अलग अंदाजः बरमूडा पहनकर स्कूटी पर घूमने निकले ऊर्जा मंत्री, लोगों से ऐसे मिले

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मंत्रीजी का अलग अंदाज, प्रद्युम्न सिंह तोमर ने खुद शेयर की तस्वीरें…।

ग्वालियरOct 25, 2021 / 09:03 pm

Manish Gite

minister.png

ग्वालियर। कभी खंभे पर चढ़कर बिजली सुधारने वाले, कभी नालियों में घुसकर सफाई अभियान छेड़ने वाले ऊर्जा मंत्री हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वे बरमूंडा पहनकर स्कूटी से निकल पड़े। उन्होंने इस दौरान लोगों से मुलाकात कर हालचाल पूछे और बुजुर्ग महिला के आंगन में बैठकर खाना भी खाया। सोशल मीडिया पर मंत्रीजी का अंदाज वायरल हो रहा है, कई लोग मजेदार कमेंट्स कर उन्हें बरमूडा वाले मंत्रीजी कह रहे हैं।

 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वे स्कूटी पर सवार होकर बरमूडा पहनकर निकल पड़े। वे हमेशा इसलिए सुर्खियों में रहते हैं कि कहीं गंदगी दिखी तो वहां सफाई अभियान छेड़ देते हैं। खुद नाली में उतर जाते हैं सफाई करने लगते हैं। इसके अलावा बिजली समस्या को भी ठीक करने खुद खंभे पर चढ़ जाते हैं। ऊर्जा मंत्री के एक्शन के कारण प्रशासन के लोग अक्सर टेंशन में रहते हैं। वहीं उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहता है। कई लोग मंत्रीजी की सक्रियता की सराहना करते हैं।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x852vm8

सोमवार को भी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अलग अंदाज में नजर आए। वे स्कूटी से अपने क्षेत्र के दौरे पर निकल पड़े। लोगों से हालचाल पूछते नजर आए। इस दौरान वे बरमूडा और टीशर्ट पहनकर निकल पड़े थे। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला के घर के आंगन में बैठ गए। उनके लिए बुजुर्ग महिला ने खाना दिया। वे जमीन पर बैठकर ही खाने लगे।

 

https://twitter.com/PradhumanGwl/status/1452534243712667656?ref_src=twsrc%5Etfw

अक्सर भ्रमण पर निकलते हैं

ऊर्जा मंत्री अक्सर ही ग्वालियर में अपने क्षेत्र में भ्रमण पर निकलते हैं। कभी मंदिर में सुंदरकांड में शामिल हो जाते हैं, तो कभी भैंसों को पकड़कर चलने लगते हैं। कभी बिजली के खंबे पर बेल हटाने के लिए चढ़ जाते हैं। इन सभी वजहों से चर्चा में बने रहते हैं। सोमवार को लोगों से मुलाकात करते हुए समस्याएं जानने निकल पड़े थे। तोमर ने रानीपुरा, लूटपुरा में पहुंचकर सफाई व्यवस्था भी देखी और जल आपूर्ति को लेकर नगर-निगम के अफसरों को दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही जनमित्र केन्द्र-3 का निरीक्षण किया। वे रामनगर में लोगों से मुलाकात करने भी गए। यहीं पर एक बुजुर्ग महिला के हाथ का बना खाना खुद मांगकर खाया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x852t7j

Home / Gwalior / अलग अंदाजः बरमूडा पहनकर स्कूटी पर घूमने निकले ऊर्जा मंत्री, लोगों से ऐसे मिले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो