scriptबड़ी खबर : देश में पहली बार गणपति को लगाया ऐसा भोग,हर कोई रह गया हैरान,देखे वीडियो | ganesh chaturthi bhog recipes in hindi | Patrika News
ग्वालियर

बड़ी खबर : देश में पहली बार गणपति को लगाया ऐसा भोग,हर कोई रह गया हैरान,देखे वीडियो

बड़ी खबर : देश में पहली बार गणपति को लगाया ऐसा भोग,हर कोई रह गया हैरान,देखे वीडियो

ग्वालियरSep 13, 2018 / 02:58 pm

Gaurav Sen

ganesh chaturthi

बड़ी खबर : देश में पहली बार गणपति को लगाया ऐसा भोग,हर कोई रह गया हैरान,देखे वीडियो

ग्वालियर। देशभर के साथ प्रदेश में भी आज गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी दिन बुद्धि,समृद्धि और सौभाग्य के देवता भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस पर्व को ग्वालियर चंबल संभाग में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। 10 दिन तक चलने वाला यह उत्सव गणेश चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है। गणेश चतुर्थी के दिन भक्त प्यारे बप्पा की मूर्ति को घर लाकर उनका सत्कार करते हैं। फिर 10वें दिन यानी कि अनंत चतर्दशी को विसर्जन के साथ मंगलमूर्ति भगवान गणेश को विदाई जाती है। साथ ही उनसे अगले बरस जल्दी आने का वादा भी लिया जाता है। लेकिन इस त्योहर को लेकर ग्वालियर शहर में कुछ अलग ही महौल है।
यह भी पढ़ें

Breaking : एससी-एसटी एक्ट : भाजपा के चार दिग्गज सवर्ण नेताओं का इस्तीफा,हिली मोदी सरकार

यहां शहर में चारों तरफ हरियाली बढ़ाने और पानी की कमी न रहे,इसके लिए एक नई परम्परा शुरू की गई है। देश में पहली बार एक ऐसा बदलाव हुआ जिससे बारे में न तो आपने आज तक सुना होगा और ना ही देखा होगा। जी हां हम बात कर रहे है शहर के शिंदे की छावनी स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर की। जहां पहली बार गणपति के मंदिर में पौधों का भोग लगाया गया। यहां आने वाले भक्तों को प्रसाद में भी पौधे ही वितरित किए गए। भक्तों का पौधों को लेकर उत्साह इतना था कि हर शख्स प्रसाद में एक पौधा लेना चाहता था।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबर : अब ये होंगे अटल बिहारी वाजपेयी की करोड़ों रुपयों की संपत्ति के मालिक



गुरुवार को भी विकास नगर स्थित साईं मंदिर पर प्रसाद के साथ पौधों का वितरण किया गया। शहर में चारों तरफ हरियाली बढ़ाने और पानी की कमी न रहे,इसके लिए अब शहर के मंदिरों में पुजारियों द्वारा लोगों को प्रसाद के साथ ही पौधे भी भगवान के आशीर्वाद के रूप में दिए जाएंगे। मंदिरों में पौधे नीर संस्था द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना सफल होने पर इसे शहर के अन्य मंदिरों में भी इसी प्रकार बारिश के मौसम में पौधे बांटने के कार्य को और विस्तार रूप से किया जाएगा। साथ ही गणेश उत्वास के दौरान भी पौधो का वितरण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

BREAKING NEWS: रेत माफिया ने डिप्टी रेंजर को कुचला, मौके पर हुई मौत बेखौफ रेत खनन वाले

एमबीए कर लौटीं दिपाली की पहल
शहर में पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए यह पहल पंजाब के जालंधर शहर से एमबीए की पढ़ाई पूरी कर लौटीं ग्वालियर की रहने वाली दिपाली श्रीवास्तव ने की है। उन्होंने बुधवार को गणेश मंदिर पर जाकर 51 पौधों का भोग लगाया। इतने सारे पौधे देखकर पहले तो मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य भी चौंके,लेकिन बाद में जब दिपाली और उनकी मां ने पौधे लाने का उद्देश्य स्पष्ट किया तो उन्होंने न सिर्फ इसकी भरपूर सराहना की बल्कि मंदिर के व्यवस्थापक ललित खंडेलवाल ने उनकी योजना में पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद गुरुवार को भी शहर के साईं मंदिर में प्रसाद के रूप में पौधों का वितरण किया गया।
यह भी पढ़ें

भारत बंद : कांग्रेस के दिग्गज नेता पर पोती कालिख,राजनीति में मचा घमासान



अब हर मंदिर पर लगाएंगी पौधों का भोग
गणपति मंदिर पर पौधा प्रसादी को लेकर श्रद्धालुओं में दिखे उत्साह के बाद दिपाली ने तय किया है कि वे अब हर मंदिर पर पौधों का भोग लगाकर प्रसाद वितरण कराएंगी ताकि लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएं और शहर को हरा भरा बना सकें। उन्होंने बताया कि वह दिन के हिसाब से मंदिरों का चयन करेंगी जिससे पौधों का वितरण सही हो सके। साथ ही इस अभियान में वह सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ नगर निगम से सहयोग लेने के लिए भी चर्चा करेंगी ताकि पौधा प्रसादी का कार्य पूरे मानसून सीजन में चलता रहे।
ganesh chaturthi
गुरुद्वारा से शुरू हुआ था पौधा वितरण
दिपाली और उनके परिवार के लोगों ने बताया कि मानसून की दस्तक के साथ ही पंजाब के गुरुद्वारों और मंदिरों में पौधा प्रसादी का कार्यक्रम शुरू कर किया गया है। प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए धार्मिक संस्थाओं द्वारा मंदिरों और गुरुद्वारों से प्रसादी के रूप में प्रत्येक श्रद्धालु को एक पौधा दिया जाता है। चूंकि यह पौधा ईश्वर का प्रसाद है इसलिए श्रद्धालु इसे पूरे सम्मान के साथ न सिर्फ रोपते हैं बल्कि उसकी देखरेख भी करते हैं। उन्होंने इसके प्रयोग का वहां काफी सकारात्मक असर दिखाई दिया। इसे देखकर ही मैंने अपने शहर में इस अभियान की शुरुआत की है,उम्मीद है इसमें जरूर सफलता मिलेगी।
ganesh chaturthi
अन्य धार्मिक स्थल भी जोड़े जाएंगे
इसके साथ ही दरगाह,गुरुद्वारा एवं अन्य धार्मिक स्थलों को भी पर्यावरण संरक्षण से जोडऩे की तैयारी होगी। वहीं नगर निगम द्वारा निगम सीमा में करीब 5 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया गया है। उक्त लक्ष्य के लिए सभी जेडओ से अपने-अपने क्षेत्रों में पौधे रोपने वाली जगह और उनके संरक्षण का प्लान तैयार कराया जा रहा है। इसके साथ ही सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं की भी जनभागीदारी तय करने की बात निगमायुक्त विनोद शर्मा ने कही है।
यह भी पढ़ें

breaking : कमलनाथ ने मोदी और BJP को लेकर कहीं सबसे बड़ी बात,विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा असर,see video

यह बांटे जाएंगे पौधे
मंदिरों से जो पौधे प्रदान किए जाएंगे।उनमें तुलसी, पीपल, बरगद, आम, जामुन, पाखर, नीम, शीशम एवं फलदार पौधों को प्रसाद के रूप में प्रदान किया जाएगा। ताकि लोग मंदिर से मिले पौधों को जमीन पर लगाकर उनकी उचित देखभाल भी कर सके।

Home / Gwalior / बड़ी खबर : देश में पहली बार गणपति को लगाया ऐसा भोग,हर कोई रह गया हैरान,देखे वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो