scriptदेव आव्हान के साथ शुरू हुआ गायत्री महायज्ञ | Gayatri Mahayagya started with Dev Awahan | Patrika News
ग्वालियर

देव आव्हान के साथ शुरू हुआ गायत्री महायज्ञ

– 500 लोगों ने दी आहुतियां, रविवार को होगा दीक्षा के साथ पुंसवन संस्कार

ग्वालियरFeb 22, 2020 / 11:36 pm

Narendra Kuiya

देव आव्हान के साथ शुरू हुआ गायत्री महायज्ञ

देव आव्हान के साथ शुरू हुआ गायत्री महायज्ञ

ग्वालियर. अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री ज्ञान मंदिर एवं गायत्री प्रज्ञापीठ कंपू के सहयोग से बैंक कॉलोनी इंद्रमणि नगर में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ देव आव्हान के साथ शनिवार को प्रारंभ हुआ। यज्ञ में करीब 500 लोगों ने आहुतियां दीं। विशिष्ट पूजन के मौके पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर मौजूद थे।
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार से प्रभाकांत तिवारी, टोली नायक मध्य जोन प्रभारी संदीप विश्वकर्मा, मेहरबान, दीपक प्रजापति और प्रकाश मोरझानी ने वैदिक मंत्रों से यज्ञ का संचालन किया। ये यज्ञ स्वास्थ्य एवं पर्यावरण थीम पर वैज्ञानिक जांच मशीन से किया गया। 23 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं दीक्षा संस्कार, पुंसवन संस्कार होगा। पुंसवन संस्कार में सभी धर्मों के लोगों के आने की संभावना है।
शाम को दीपयज्ञ में जले 1100 दीप
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शाम को सहस्त्रबंदी दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें 1100 दीपक प्रज्वलित किए गए। इस मौके पर व्यवस्थापक सदन कुमार दीक्षित, मीडिया प्रभारी लाल बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो