scriptदिसंबर में आ रहा है ‘पश्चिमी विक्षोभ’, 36 घंटों में हो सकती है तेज बारिश, फिर बढ़ेगी ठंड | Heavy rain may occur in 36 hours, then cold will increase | Patrika News
ग्वालियर

दिसंबर में आ रहा है ‘पश्चिमी विक्षोभ’, 36 घंटों में हो सकती है तेज बारिश, फिर बढ़ेगी ठंड

साल 2022 के आखिरी महीने की शुरुआत बादल छाने, मावठा गिरने और धुंध से हो सकती है….

ग्वालियरNov 29, 2021 / 06:45 pm

Ashtha Awasthi

ग्वालियर। पूरे मध्यप्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। कहीं तेज ठंड शुरु हो रही है तो कहीं तापमान बढ़ रहा है। शहर में हवाओं का असर कम होते ही अब तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। इसके चलते दिन और रात का तापमान बढ़ा है। पिछले कई दिनों से जहां रात का तापमान कम हो गया था। वहीं अब यह बढ़ने लगा है। इससे दिन और रात को हल्की सी राहत मिलने लगी है।

रविवार को सुबह से ही अच्छी धूप निकलने से मौसम में बदलाव आ गया। रविवार को दिन का तापमान 7 डिग्री तो रात का .4 चार डिग्री बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ 30 नवंबर को सक्रिय हो रहा है। इससे बारिश की संभावना भी बन रही है। यह बारिश एक दो दिसंबर के आसपास होने की संभावना है।

वहां प्रदेश की राजधानी भोपाल में ठंड का दौर शुरु हो चुका है। साल 2022 के आखिरी महीने की शुरुआत बादल छाने, मावठा गिरने और धुंध से हो सकती है। इसकी वजह यह है कि अरब सागर में बनने वाले सिस्टम के कारण भोपाल सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में नमी पहुंचेगी। इस कारण राजधानी में 1 और 2 दिसंबर को मौसम बदल सकता है। मौसम वैज्ञानिको क मुताबिक इस दौरान बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है।

वहीं दूसरी ओर कुछ दिनों तक दिन और रात तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। राजधानी में रविवार को दिन का तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार के मुकाबले इसमें 1.9 डिग्री की गिरावट हुई। रात का तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें भी 16.4 डिग्री की कमी आई। दिन में 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। रविवार सुबह 5:30 बजे से 6:30 बजे तक 1 घंटे में तापमान 2.4 डिग्री लुढ़क गया था। सुबह 5:30 बजे पारा 14.8 डिग्री पर था जो 1 घंटे बाद सुबह 6:30 बजे 12.4 डिग्री पर पहुंच गया था।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x835szf
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो