scriptपहले सप्ताह में दिन ज्यादा ठंड रहे, सामान्य से कम रहा तापमान, अब रात में गिरा तापमान, बढ़ेगी सर्दी | In the first week, the days were very cold, the temperature was lower | Patrika News
ग्वालियर

पहले सप्ताह में दिन ज्यादा ठंड रहे, सामान्य से कम रहा तापमान, अब रात में गिरा तापमान, बढ़ेगी सर्दी

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रभावित रहा मौसमएक पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय, इस कारण दो दिन शांत रह सकती है उत्तरी हवा

ग्वालियरDec 11, 2023 / 09:06 pm

Balbir Rawat

पहले सप्ताह में दिन ज्यादा ठंड रहे, सामान्य से कम रहा तापमान, अब रात में गिरा तापमान, बढ़ेगी सर्दी

पहले सप्ताह में दिन ज्यादा ठंड रहे, सामान्य से कम रहा तापमान, अब रात में गिरा तापमान, बढ़ेगी सर्दी

दिसंबर कड़ाके की ठंड के लिए जाना जाता है। रात के साथ-साथ दिन में भी ठंड का सामना करना पड़ता है। दिसंबर के पहले सप्ताह में रात की तुलना में दिन ज्यादा ठंड रहे हैं। बादल, बारिश व कोहरे के कारण दिन में तापमान सामान्य से नीचे रहा। इस कारण ठंड रही, लेकिन रात में ठंड नहीं रही। इस हफ्ते मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस (डिसे) दर्ज हुआ। 10 डिसे नीचे आने पर ठंडक रही। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे सक्रिय होने से दो दिन उत्तरी हवा शांत रहेगी। इसके कमजोर पडऩे पर 48 घंटे में उत्तरी हवा जोर पड़ सकती है। जिससे रात में कड़ाके की ठंड शुरू होगी।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम कमजोर पड़ चुके है। इससे पूर्वी हवा शांत है। पिछले दो दिनों से उत्तरी हवा चल रही थी। इससे रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। आसमान साफ होने पर दिन में धूप निकलने लगी है। दिन का तापमान बढ़ गया है और सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। पहले सप्ताह में जो ठंडक थी, अब उतनी नहीं रही है। अधिकतम तापमान 26.6 डिसे दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.6 डिसे अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिसे अधिक रहा है। प्रदेश में रात में ठंड के मामले में ग्वालियर तीसरे नंबर पर रहा है।
दो सिस्टम बने, जो कड़ाके की ठंड को रोक रहे
– जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यहां पर बर्फबारी हो रही है। दूसरा अरब सागर में चक्रवातीय घेरा बना है, जिससे हवा में नमी आ रही है। दोनों सिस्टम की वजह से उत्तरी हवा शांत है।
– दिन में उत्तरी हवा शांत रहने से धूप तेज हो गई है। हालांकि रात में ओस गिरने से ठंडक बढी है।
अधिकतम तापमान-2६.6 डिसे
न्यूनतम तापमान-9.8 डिसे
पारे की चाल
समय तापमान
05:30 11.4
08:30 १2.6
11:30 22.4
14:30 25.4
17:30 21.0
आगे क्या
– 14 दिसंबर से रात में तेज गति से ठंड बढ़ सकती है, क्योंकि मौसम को प्रभावित करने वाले सिस्टम बनने की संभावना नहीं दिख रही है। इस वजह से रात में ठंड बढ़ेगी।

Hindi News/ Gwalior / पहले सप्ताह में दिन ज्यादा ठंड रहे, सामान्य से कम रहा तापमान, अब रात में गिरा तापमान, बढ़ेगी सर्दी

ट्रेंडिंग वीडियो