scriptट््रॉली से गिरा मजदूर, रात भर जख्मी पड़ा रहा मौत | laborer fell from the trolley, was injured overnight and died | Patrika News
ग्वालियर

ट््रॉली से गिरा मजदूर, रात भर जख्मी पड़ा रहा मौत

– न ट््रॉली वाले ने देखा, न परिवार ने ढूंढा सुबह अकड़ा मिला शव- अब परिजन का आरोप ट््रॉली मालिक पर दर्ज हो हत्या का केस

ग्वालियरJan 19, 2022 / 08:58 pm

Puneet Shriwastav

Neither the trolley person saw, nor did the family find

ट््रॉली से गिरा मजदूर, रात भर जख्मी पड़ा रहा मौत

ग्वालियर। ट््रॉली में मटर और घास लाद रहा मजदूर करीब 12 फीट की ऊंचाई से गिर गया। सिर के बल गिरने से जख्मी हुआ। रात भर उसी हालत में पड़ा रहा। उसे न ट््रॉली मालिक ने तलाशा न परिवार वाले ढूंढने आए। सुबह उसका शव अकड़ी हालत में मिला। लाश देखकर परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस से कहा है ट््रॉली मालिक ने उसे मार डाला है। उस पर एफआइआर करो।
हनुमान टेकरी, पनिहार में रहने वाले अजय सिंह बंजारा २५ साल की लाश बिहारी का पुरा में घर के पास खेत में पड़ी मिली। अजय सिंह मजदूरी करता था। नशे का आदी भी था। सोमवार को उसने हरवीर की ट््रॉली में मटर और घास भरने का ठेका लिया था। इसलिए शाम को खेत पर गया था। यहां अजय सिंह अकेला ट््रॉली में मटर और घास भर रहा था। गांववालों ने पुलिस को बताया अजय सिंह ट््रॉली को तादात से ज्यादा भर दिया। उसके बावजूद उसमें और मटर लाद रहा था। इसलिए ट््रॉली और उसमें लदी फसल की ऊंचाई करीब 12 फीट से ज्यादा हो गई थी। आंशका है ढ़ेर ऊंचा होने की वजह से उसके ऊपर चढ़ा अजय सिंह संतुलन नहीं बना पाया। ढ़ेर धंसका तो उसके साथ सिर के बल नीचे गिरा।
रात भर पड़ा रहा, सुबह शव मिला
आशंका है अजय सिंह के सिर में अंदरूनी चोट आई। वह उठ नहीं पाया, वहीं पड़ा रह गया। रात को घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने भी उसे नहीं तलाशा। परिजन का कहना है अजय अविवाहित था। अक्सर शराब पीकर घर के बाहर रहता था। इसलिए यही समझा कि मजदूरी का पैसा मिला है तो शराब पीकर कहीं रूक गया है। इसी आशंका पर उसे तलाशा नहीं। सुबह खेत में उसका शव मिला।
थाने पहुंचे परिजन बोले हत्या हुई
मंगलवार को अजय सिंह के परिजन पनिहार थाने पहुंच गए। पुलिस से कहा उसे मारा गया है। ट््रॉली मालिक पर शक जाहिर किया है। उस पर एफआइआर की मांग की है। पुलिस का कहना है अजय के शरीर पर चोट का निशान नहीं है। उसके शव का परीक्षण कराया है, जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो