scriptmp election 2018 : कांग्रेस के पास सेनापति नहीं,वादे कैसे होंगे पूरे: स्मृति ईरानी | mp election 2018 : smriti irani latest news in hindi | Patrika News
ग्वालियर

mp election 2018 : कांग्रेस के पास सेनापति नहीं,वादे कैसे होंगे पूरे: स्मृति ईरानी

mp election 2018 : कांग्रेस के पास सेनापति नहीं,वादे कैसे होंगे पूरे: स्मृति ईरानी

ग्वालियरNov 25, 2018 / 09:00 pm

monu sahu

MP ELECTION 2018

mp election 2018 : कांग्रेस के पास सेनापति नहीं,वादे कैसे होंगे पूरे: स्मृति ईरानी

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के पास चुनावी रण में घोषित करने के लिए सेनापति ही नहीं है। जब कांग्रेस के पास सेनापति ही नहीं है तो वह जनता के साथ किए गए वादे कैसे पूरे करेगी। ईरानी शनिवार की शाम दतिया एवं भांडेर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा,युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें

mp election 2018 : MP की इस विधानसभा में मतदाता नोटा का प्रयोग कर दोहरा सकते हैं इतिहास,ये है आंकड़े

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलता था जबकि भाजपा के शासन में जीरो परसेंट ब्याज पर ऋण मिल रहा है। डॉ नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में उन्होने कहा कि कांग्रेस को कोई अच्छा प्रत्याशी ही नहीं मिल रहा है।
यह भी पढ़ें

mp election 2018 : 200 मतदान केंद्र पर रहेगा विशेष सशस्त्र बल,ऐसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

यही वजह है कि उसने ऐसे प्रत्याशी को मैदान में उतारा है जो पहले भी दो बार हार चुका है। पूरे मध्यप्रदेश में यही स्थिति है। कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस सांप्रदायिकता फैलाने वाली पार्टी है। कांग्रेस को चुनाव के समय ही राम याद आते हैं। जबकि कोर्ट में कांग्रेस कहती है कि राम का कोई अस्तित्व ही नहीं है।
यह भी पढ़ें

mp election 2018 : मतदान केंद्र पर यह रहेंगी मुख्य व्यवस्थाएं,ये है नियम



भाजपा के 12 साल, कांग्रेस के 54 साल पर भारी: तोमर
देश को आजाद हुए 70 साल हो गए जिसमें कांग्रेस ने 54 साल देश में सरकार चलाई जबकि मप्र में 15 साल भाजपा ने सरकार चलाई। कांग्रेस के 54 सालों के मुकाबले भाजपा के 15 साल 15 गुना भारी पड़ेंगे। यह बात केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उनाव में बस स्टैंड पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही।
यह भी पढ़ें

mp election 2018 : प्रचार के दौरान भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में मारपीट,गोलीबारी कर फैलाई दहशत



उन्होने कहा कि वर्ष २००३ से पहले कांग्रेस के राज में सडक़ें नाम की चीज नहीं थी। बिजली का पता नहीं था। तोमर ने कहा कि प्रदेश में सिंचाईका रकबा बढ़ा है। आमजन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आवास योजनाओं और बिजली बिल माफी जैसी योजनाओं का संचालन किया है। उन्होने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं निशुल्क गणवेश, वितरण और साइकल वितरण जैसी योजनाओं को भी गिनाया। तोमर ने कहा कि किसानों को भावांतर योजना का लाभ सरकार ने दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो