scriptपुलिस, खनन विभाग चुप रात को बस्ती में चलती माफियाओं की जेसीबी | Police, Mining Department silent night JCB of mafia moving | Patrika News
ग्वालियर

पुलिस, खनन विभाग चुप रात को बस्ती में चलती माफियाओं की जेसीबी

अवैध उत्खन्न का खेल जंगल, देहात से सरक कर शहर में चालू हो गया

ग्वालियरSep 16, 2022 / 01:59 am

Puneet Shriwastav

game of illegal mining has started in the city

पुलिस, खनन विभाग चुप रात को बस्ती में चलती माफियाओं की जेसीबी

ग्वालियर। अवैध उत्खन्न का खेल जंगल, देहात से सरक कर शहर में चालू हो गया है लेकिन काले कारोबार को करने वालों को रोका टोका नहीं जा रहा है। पुरानी छावनी के बदनापुरा बस्ती के बाजू में माफिया जेसीबी लगाकर पहाड़ खोद रहे हैं।
उन्हें न खनन विभाग रोक रहा है न पुलिस । अवैध उत्खन्न का खेल रोज रात को चल रहा है। एक्सपोज टीम ने शहर के अंदर अवैध उत्खनन का खेल पकड़ा है। बदनापुरा बस्ती के मुहाने पर रात 1:30 बजे जेसीबी से पहाड़ की खुदाई हो रही थी।
उत्खन्न करने वाले दो टीम में थे। एक गुट अपने सामने पहाड़ी की खुदाई करवा रहा था, दूसरी टोली सडक़ पर आने जाने वालों की निगरानी के लिए थी। उन्हें सडक़ से निकलने वालों से कोई लेना देना नहीं था। खुटका सिर्फ पुलिस और खनन विभाग से रहा होगा। इसलिए सडक़ के ऊंचे हिस्से पर खड़े होकर तिघरा और मोतीझील से आने वाली गाडिय़ों को ताक रहे थे।
आधी रात को सन्नाटे में जेसीबी चलती है
बस्ती में रहने वालों ने बताया यह रोज का खेल है। रात ढलने पर सूनसान हो जाती है। बडे वाहन साडा वाइपास से गुजरते हैं। बस्ती के पिछले हिस्से पर रात को लोगों की आवाजाही लगभग बंद ही रहती है। सन्नाटा होने पर माफियाओं का खेल शुरू होता है।
रोज रात जेसीबी के साथ उत्खन्न करने वालों की टीम आती है। सुबह 4 बजे तक खुदाई का काम चलता है। इलाके में पुरानी छावनी पुलिस गश्त करती है। जाहिर है उसे भी सारा खेल पता है। लेकिन रोक टोक नही करती इसलिए माफियाओं को डर नहीं है। खनन विभाग इस तरफ देखता नहीं है। लोगों का कहना है रेशमपुरा बस्ती से सटा पहाड़ माफियाओं ने काटा है। अब उनकी बस्ती से सटे हिस्से को खोदा जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो