scriptशादी के वादा कर किया सालों तक बलात्कार, पुलिस ने इस हालत में पकड़ा | rape case accused caught in delhi | Patrika News
ग्वालियर

शादी के वादा कर किया सालों तक बलात्कार, पुलिस ने इस हालत में पकड़ा

शादी के वादा कर किया सालों तक बलात्कार, पुलिस ने इस हालत में पकड़ा

ग्वालियरJan 18, 2019 / 02:18 pm

Gaurav Sen

rape case accused caught in delhi

शादी के वादा कर किया सालों तक बलात्कार, पुलिस ने इस हालत में पकड़ा

ग्वालियर. झांसी का झांसा देकर युवती से बलात्कार करने के बाद फरार हुए आरोपी को एजेके पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी गिरफ्तारी के डर से शहर छोडकऱ मुंबई और दिल्ली में फरारी काट रहा था। वहां रहकर गैस कटर की दुकान पर काम करके समय गुजार रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई और उसे दबोच लिया।

पुलिस अधीक्षक अजाक वीरेन्द्र जैन ने बताया हजीरा इलाके में रहने वाला नरेश उर्फ नवीन बैस पर 2015 में बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था। यह मूलत: अमोलपठा (शिवपुरी) का रहने वाला है। घर में इसके कोई नहीं है। सिर्फ अकेला है। बलात्कार करने के बाद यह मुंबई भाग गया। कुछ दिन मुंबई में काम किया। इसके बाद दिल्ली आ गया। दिल्ली में यह गैस कटर की दुकान पर काम करने लगा। यहां बेफ्रिक होकर समय गुजार रहा था। निश्चिंत था कि पुलिस इस तक नहीं पहुंच सकती, लेकिन डीएसपी सीबीएस रघुवंशी को इसकी खबर लग गई। तुरंत पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई और इसे दबोच लिया। इसने एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बना लिए। कई बार उसके साथ बलात्कार किया। फिर शादी करने से मुकर गया। इसके बाद युवती ने हजीरा थाने में एफआइआर कराई थी।

यह भी पढ़ें

केश शिल्पियों को लेकर की गई टिप्पणी का विरोध, केन्द्रीय मंत्री तोमर के बंगले के बाहर डाले बाल



बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस ने कराया पीएम
विश्वविद्यालय इलाके में एक महिला की मौत हो गई। परिजन का कहना है वह सीढिय़ों से गिरकर घायल हो गईं थीं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन ने पीएम कराने के लिए इंकार किया, लेकिन डॉक्टर नहीं माने। उन्होंने शव को पीएम भेज दिया। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई और पीएम कराकर मर्ग कायम किया। पुलिस के मुताबिक कुंदन नगर निवासी राजकुवंर (95) की मौत हुई है। उनके नाती घनश्याम शर्मा जो कि आरआइ हैं। उन्होंने बताया करीब 8 दिन पहले घर पर कोई नहीं था। तभी दादी राजकुंवर सीढिय़ों से गिरकर घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल लेकर गए। सिर में गहरी चोट की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया।

Home / Gwalior / शादी के वादा कर किया सालों तक बलात्कार, पुलिस ने इस हालत में पकड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो