scriptडकैत के रिश्तेदार ने शादी में ठोंकी गोलियां | Relatives of dacoit shot bullets in marriage | Patrika News
ग्वालियर

डकैत के रिश्तेदार ने शादी में ठोंकी गोलियां

यूपी पुलिस ने पहचाना फायरिंग करने वालासुरक्षा के लिए मिला था बंदूक लाइसेंस

ग्वालियरJan 19, 2022 / 09:07 pm

Puneet Shriwastav

nagaur

भाई व बहनोई पर किया फायर

ग्वालियर। भांजे की शादी में शामिल होने आए मामा ने तैश में आकर रिश्तेदार की लाइसेंसी बंदूक से दनादन गोलियां ठोंक दीं। इसे शान समझ कर वीडियो शूट कराया और उसे फेसबुक एकाउंट पर अपलोड़ कर दिया। लेकिन उसकी करतूत झांसी पुलिस की नजर में आ गई। वीडियो को घातक मान कर उसने गोली चलाने वालों को ढूंढा तो कहानी खुल गई। पता चला शादी पड़ाव पर लोको रोड पर हुई थी। उसमें गोली चलाने वाला करारी, झांसी का है। उस पर हत्या का केस दर्ज डायरी पड़ाव पुलिस को थमाई। उधर मामले की परतें खुलने पर पता चला है जिस बंदूक से गोलियां ठोंकी गई वह प्रदेश पुलिस का सिरदर्द और ५ लाख के इनामी रहे डकैत दयाराम गड़रिया के रिश्तेदार की है।
लोको रोड पर २8 नवंबर को शुभम बघेल की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए उसके रिश्तेदार आए थे। करारी, झांसी निवासी नरेश पाल भी भांजे की शादी में शामिल हुआ था। रिश्तेदार की शादी में रसूख दिखाने के लिए पुरासानी गांव में रहने वाला लक्ष्मण पुत्र मुंशी बघेल ३१५ बोर की लाइसेंसी बंदूक लेकर आया था। टीके के वक्त नरेश ने लक्ष्मण की लाइसेंस बंदूक लेकर उसने अंधाधुंध गोलियां ठोंक दीं। शादी में मौजूद लोगों ने फायरिंग का वीडियो शूट कर लिया। उसे रसूख मान कर नरेश ने अपने फेसबुक एकाउंट पर किंग ऑफ करारी का टाइटल लिखकर अपलोड कर दिया।
वायरल वीडियो से पुलिस ने तलाशा
वीडियो वायरल हुआ तो सीपरी, झांसी पुलिस हरकत में आई। फेसबुक एकाउंट से गोलियां चलाने वाले को तलाशा तो पता चला कि वह करारी गांव मे रहने वाले मनीराम पाल का बेटा है। दो महीने पहले भांजे की शादी में ग्वालियर गया था वहां उसने गोलियां चलाई हैं। वीडियो उसी फायरिंग का है। इस पर झांसी पुलिस ने मंगलवार को केस डायरी पडाव पुलिस को थमाई है।
डकैत गड़रिया से रिश्तेदार
पुलिस का कहना है ऐसा पता चला है बंदूक मालिक कुख्यात डकैत दयाराम का रिश्तेदार है। इसकी तस्दीक की जा रही है। डकैत गड़रिया गिरोह के खात्मे के बाद उसके कुछ रिश्तेदारों ने सुरक्षा का हवाला दिया था। उन्हें बदूंक के लाइसेंस बांटे गए थे। लक्ष्मण को लाइसेंस किस आधार पर मिला है। इसका पता लगाया जा रहा है।
इनका कहना है
शादी में फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर झांसी पुलिस ने गोली चलाने वाले की पहचान की थी। घटनास्थल पडाव इलाके का था इसलिए केस डायरी ग्वालियर भेजी। उस आधार पर फायरिंग करने वाले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। क्योंकि शादी समारोह में गोली चलाने वाले ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। इससे वहां मौजूद लोगों की जान को खतरा हो सकता था। फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार करने पर पता चलेगा उसके पास बंदूक कैसे आई। उस आधार पर शस्त्रधारक पर भी कार्रवाई होगी।
प्रकाश चंद्र चौहान एसआई पड़ाव

Home / Gwalior / डकैत के रिश्तेदार ने शादी में ठोंकी गोलियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो