ग्वालियर

यहां राष्ट्रगान और राष्ट्रध्वज के प्रति लोगों में बढ़ा रहे सम्मान

महाराजबाड़ा पर गूंजता है जन-गण-मन, सुबह 8.30 बजे से पहले ही पहुंच जाते हैं लोग

ग्वालियरJan 26, 2020 / 05:52 pm

monu sahu

यहां राष्ट्रगान और राष्ट्रध्वज के प्रति लोगों में बढ़ा रहे सम्मान

ग्वालियर। देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को युवा पीढ़ी को उनके बारे में बताना आज के समय की बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को लेकर भारत विकास परिषद की राष्ट्रगान प्रसारण समिति ने अनूठी पहल 12 अगस्त 2018 से की है। इसमें दो मिनट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज बाड़ा पोस्ट ऑफिस से किया गया।
इसके अंतर्गत हर रोज सुबह दो मिनट का जन- गण- मन राष्ट्रगान शहर के लोगों के साथ किया जा रहा है। इसमें हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं। कार्यक्रम को लेकर अब धीरे-धीरे लोगों का जुड़ाव बढ़ता ही जा रही है। कार्यक्रम के संयोजक अरविंद दूदावत हर दिन नियमित लोगों को जोड़कर कार्यक्रम को कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।
VIDEO : पर्यावरण और स्वच्छता की ली शपथ

स्कूली बच्चे भी शामिल होते हैं
महाराज बाड़ा पर सुबह इस कार्यक्रम में अक्सर स्कूली बच्चे भी शामिल हो जाते हैं। जिस दिन भी कार्यक्रम में स्कूली बच्चे शामिल होते हैं तब महाराज बाड़ा पर अलग से व्यवस्था कर ली जाती है।
मिट्टी का टीला धंसका, एक की मौत, दूसरा घायल, गांव में मातम

सफाई का देते है संदेश
समिति के सदस्य यहां आने वाले लोगों को राष्ट्रगान के साथ साफ- सफाई का भी संदेश देते हैं। इस संदेश के माध्यम से सभी को बताया जाता है कि हम अपने घर और दुकान का कचरा नियमित स्थान पर और समय से पूर्व बाहर रखें। जिससे कचरा सही समय पर साफ हो सके। इसके साथ ही लोगों को जागरुक करने के लिए भी समझाइश दी जाती है।
सहेली के घर दोस्ती फिर प्यार और बाद में ऐसा अंजाम

हर उम्र वर्ग के लोग हैं पहुंचते
जन-गण-मन सुबह 8.30 बजे से दो मिनट का होता है। लेकिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह 8.25 बजे तक यहां पर हर रोज लोग पहुंच जाते हैं। राष्ट्रगान में पांच वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक के लोग हर मौसम में आते हैं। कार्यक्रम बारह लोगों को लेकर शुरू किया गया था, लेकिन आज इसमें शामिल होने वाले लोगों की संख्या अच्छी खासी पहुंच गई है।
महिला आरक्षक से पहले की दोस्ती फिर भेज दिए अश्लील फोटो

Home / Gwalior / यहां राष्ट्रगान और राष्ट्रध्वज के प्रति लोगों में बढ़ा रहे सम्मान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.