scriptधूमधाम ने बनाया गया 69 वां गणतंत्र दिवस, रंगारंग कार्यक्रम हुए आयोजित | republic Day Celebration Photos on 26 January | Patrika News
ग्वालियर

धूमधाम ने बनाया गया 69 वां गणतंत्र दिवस, रंगारंग कार्यक्रम हुए आयोजित

स्वतंत्र भारत के 69 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा शहर के देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया। सुबह से ही पूरे शहर के स्कूलों में

ग्वालियरJan 26, 2018 / 03:39 pm

Gaurav Sen

republic day 2018
ग्वालियर। स्वतंत्र भारत के 69 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा शहर के देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया। सुबह से ही पूरे शहर के स्कूलों में बच्चों की भीड़ पहुंचती हुई नजर आ रही थी। कलरफुल ड्रेस में सजे हुए बच्चे बहुत ही प्यारे लग रहे थे। इसी क्रम में शहर के एसएएफ पुलिस ग्राउण्ड में गणतंत्र दिवस मनाने का प्रोग्राम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में म.प्र सरकार की महिला बाल विकास अधिकारी मंत्री माया सिंह उपस्थित थी। ग्वालियर कलैक्टर राहुल सिंह, पुलिस अधिक्षक डॉ. आशीष सहित कई अधिकारी और नेतागण मौजूद रहे।
कार्यक्रम की झलकियां
कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगे के फहराने के साथ ही सभी लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया। जिसके बाद माया सिंह ने ग्राउण्ड में मौजूद लोगों को संबोधित किया। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सांस्कृतिक प्रोग्राम शुरू हुई। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने एक से बड़कर एक शानदार सांस्कृतिक प्रोग्राम किए। जिसमें योगा भी शामिल किया गया था। योगा विश्वभर में अपनी विशेष पहचान बना रहा है। पीएम मोदी भी योगाभ्यास करने के लिए लोगों को हमेशा प्रेरित करते रहे रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायर भी पुलिस पार्टी द्वारा किये गए थे। कार्यक्रम में 10 से ज्यादा शहीदों के परिवार वालों का सम्मान किया गया। जिनसे स्मृति चिन्ह, शॉल, श्रीफल भेंट स्वरूप दिया गया। साहस पूर्ण कार्य करने के लिए कुछ बच्चों को भी सम्मान दिया गया है। पढ़ाई में अव्वल आने पर पर भी बच्चों को सम्मानित किया गया। सभी को पुरूष्कार दिए गए।
नहीं हो सका स्टंट मैन का शो
बीएसएफ के जवान सुनील यादव जो कि अपने स्पेशल स्टंट के लिए जाने जाते हैं। उनका स्टंट प्रोग्राम होना था। लेकिन एक स्टंट जिसमें सुनील ने मात्र एक अंगूली से कमांडर गाड़ी को खींचने का कारनामा दिखाया। जैसे ही उन्होंने अपना दूसरा स्टंट करने की कोशिश की तो लोगों ने उनको चारों ओर से घेर लिया। जिस कारण वे अपना स्टंट नहीं कर पाऐ। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने ताली बजाकर सभी का अभिवादन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो