scriptपौधा लगाने के साथ लिया संरक्षण का संकल्प | Resolution of protection taken with planting | Patrika News
ग्वालियर

पौधा लगाने के साथ लिया संरक्षण का संकल्प

पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत गत दिवस को पटेल नगर स्थित पार्क में पौधरोपण किया गया। इसमें कॉलोनाइजर्स ने पौधे रोपे और संरक्षण की जिम्मेदारी ली। इसमें 75 साल के सीनियर सिटीजन ने भी बड़े उत्साह से सहभागिता निभाई।

ग्वालियरJul 10, 2019 / 09:29 pm

Harish kushwah

Plantation

Plantation

ग्वालियर. पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत गत दिवस को पटेल नगर स्थित पार्क में पौधरोपण किया गया। इसमें कॉलोनाइजर्स ने पौधे रोपे और संरक्षण की जिम्मेदारी ली। इसमें 75 साल के सीनियर सिटीजन ने भी बड़े उत्साह से सहभागिता निभाई। साथ ही हरियाली से होने वाले फायदों पर सभी के बीच बात हुई। कार्यक्रम के दौरान पीपल, बरगद, अशोक के पौधे लगाए गए। पौधों को सहेजने की जिम्मेदारी सद्भावना सेवा समिति के सचिव सौरभ चतुर्वेदी, डॉ. सुभाष चन्द्र, रोटरी रीगल के निवर्तमान अध्यक्ष शशिकान्त चतुर्वेदी जी ने ली।
ताकि संजो सकें सुनहरा कल

उल्लेखनीय है कि पत्रिका की ओर से हरित प्रदेश अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शहर को हरा-भरा बनाने के लिए स्कूल स्टूडेंट्स, कॉलोनाइजर्स, समाजसेवियों को जोड़ा जा रहा है, जिससे हम सुनहरे कल के सपने को संजो सकें। कार्यक्रम में श्याम सुन्दर मिश्रा, पं जितेन्द्र भारद्वाज, सुनील सिंह भदौरिया, सुधीर त्रिपाठी, महेन्द्र शर्मा, अरुण गोस्वामी, विकास समाधिया आदि शामिल हुए।
पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान से हमारी टीम पहले भी जुड़ चुकी है। हमारे द्वारा लगाए गए पौधे काफी बड़े हो चुके हैं। पत्रिका की इस पहल में हम साथ है।

राम मोहन त्रिपाठी
आज शहर में ग्रीनरी की बहुत आवश्यकता है, जब वातावरण स्वस्थ होगा, तभी हम भी स्वस्थ रहेंगे। इस संदेश को फैलाने का बीड़ा पत्रिका ने उठाया है।

श्याम सुंदर मिश्रा

हमारा हर एक पौधा बड़ा होकर युवा पीढ़ी के विकास में सहयोगी बनेगा। क्योंकि जिस हिसाब से डवपलमेंट और व्हीकल बढ़ रहे हैं, पोधे लगाना बहुत जरूरी है।
डॉ. सुभाष चन्द्र

हमारा शहर पॉल्युशन में बहुत आगे है। यदि हमें अपने शहर को आने वाले खतरों और बीमारियों से बचाना है, तो पौधरोपण की ओर ध्यान देना होगा।

शशिकांत चतुर्वेदी
पत्रिका हमेशा सामाजिक सरोकार से जुड़े काम करता रहता है। हरित प्रदेश अभियान से सभी को प्रेरणा लेना चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को जुड़ना चाहिए।

सुधीर त्रिपाठी

Home / Gwalior / पौधा लगाने के साथ लिया संरक्षण का संकल्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो