scriptWeather news: उत्तर भारत से लगे क्षेत्र में बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ पड़ेगी भयंकर ठंड | severe cold weather north madhya pradesh forecast | Patrika News
ग्वालियर

Weather news: उत्तर भारत से लगे क्षेत्र में बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ पड़ेगी भयंकर ठंड

मौसम: सात सिस्टम सक्रिय, इसलिए बिगड़ा मौसम, बारिश से बढ़ी ठंड, कल से बढ़ सकती है ठिठुरन, अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से बारिश, बारिश के कारण कोहरे की भी हो सकती है दस्तक

ग्वालियरNov 28, 2023 / 07:57 am

Manish Gite

gwalior-weather.png

Rajsthan weather: 10 जिलों में घने कोहरे का पहरा

 

देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय सिस्टम से सोमवार को शहर का मौसम बिगड़ गया है। शहर में सुबह दो घंटे तक बूंदाबांदी हुई। देर शाम फिर से बादलों ने शहर की घेराबंदी कर दी और पानी बरसना शुरू हो गया। इससे रात में ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं, लेकिन 29 नवंबर को रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है। 30 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इस कारण फिर से मौसम बिगड़ेगा।

रविवार-सोमवार की रात से ही शहर में बादल छा गए थे। सुबह हल्की बारिश और तेज हवा की वजह से ठंड बढ़ गई। सुबह 7 बजे शहर के मौसम में अचानक बदलाव आया, जिसकी वजह से सुबह दो घंटे बूंदाबांदी हुई। साथ में हवा चली। इससे सर्दी का अहसास हुआ। चार घंटे के लिए दिन में आसमान साफ होने से ठंड से राहत मिल गई। देर शाम शहर के ऊपर काली घटाएं छा गई। रुक-रुककर बारिश जारी रही। शाम को हुई बारिश से शहर की रफ्तार थम गई। बारिश की वजह से ठंड भी बढ़ गई। 0.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस सीजन की तेज बारिश रही।

 

उत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर बना है चक्रवातीय घेरा

उत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इस सिस्टम का ग्वालियर चंबल संभाग के ऊपर असर है। इस वजह से हल्की बारिश हो रही है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है। एक चक्रवातीय घेरा गुजरात व राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। इसका भी असर संभाग के ऊपर है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है।

 

 

Weather: अचानक बदला यहां का मौसम, बारिश के बाद ठंड बढ़ी

 

इनका कहना है

अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। 29 नवंबर से तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। 30 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, फिर से मौसम में बदलाव आएगा।

-डा वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल

Hindi News/ Gwalior / Weather news: उत्तर भारत से लगे क्षेत्र में बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ पड़ेगी भयंकर ठंड

ट्रेंडिंग वीडियो