scriptइलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों का कलेक्शन खुद करेगी स्मार्ट सिटी | Smart city will own a collection of electric and CNG buses | Patrika News
ग्वालियर

इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों का कलेक्शन खुद करेगी स्मार्ट सिटी

शहर में स्मार्ट सिटी द्वारा इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों को चलाने का रास्ता साफ हो गया है। इलेक्ट्रिक बसों का जहां टेंडर हो चुका है वहीं सीएनजी के लिए टेंडर प्रकिया चल रही है। वर्तमान में शहर में जो सिटी बसें चलाई जा रही हैं उनसे यह दोनों ही अलग तरह से संचालित होंगी। दरअसल इसमें बसों का कलेक्शन निगम द्वारा खुद किया जाएगा और स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा किमी के लिए निर्धारित दर पर वेंडर को किराया दिया जाएगा।

ग्वालियरFeb 13, 2020 / 09:53 pm

Vikash Tripathi

इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों का कलेक्शन खुद करेगी स्मार्ट सिटी

इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों का कलेक्शन खुद करेगी स्मार्ट सिटी

शहर में वर्तमान में जो सिटी बसें संचालित हो रही हैं उन्हें वेंडर द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसमें बसों में जो भी कलेक्शन हो रहा है वह वेंडर द्वारा ही किया जा रहा है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा स्मार्ट सिटी ने इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों के लिए नियमों में बदलाव किया है। अब वेंडर द्वारा बसें उपलब्ध कराई जाएंगी, इसमें ड्रायवर वेंडर का ही रहेगा और कलेक्शन की जिम्मेदारी स्मार्ट सिटी की होगी।

किमी के हिसाब से मिलेगा किराया

इलेक्ट्रिक बसों के लिए टेंडर हो चुका है और इसके लिए कंपनी की पार्टनर फर्म अशोक लीलैंड के अधिकारी भी शहर का भ्रमण कर चुके हैं। ६ महीने के अंदर शहर में कंपनी को २० बसें लाना होंगी और इसके बाद अगले ६ महीने में बाकी की ४० बसें। कंपनी को प्रति किमी के हिसाब से स्मार्ट सिटी द्वारा भुगतान किया जाएगा। यह किराया लगभग ६९ रुपए के हिसाब से होगा। एक बस प्रतिदिन २०० किमी चलेगी। इस तरह से देखा जाए तो कंपनी को स्मार्ट सिटी ४० बसों के लिए एक दिन का ५ लाख ५२ हजार रुपए का भुगतान करेगी।

४५ लाख मिलेगी सब्सिडी
इलेक्ट्रिक बसों के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा वेंडर को एक बस के लिए ४५ लाख रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी बसें आने के बाद स्मार्ट सिटी द्वारा कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
इन रूटों पर चलेगी इलेक्ट्रिक बसें
रायरू से डबरा वाया पुरानी छावनी, बिरला नगर, तानसेन नगर, पड़ाव, विक्की फैक्ट्री, जौरासी आंतरी। यह रूट ६० किमी का है और इस पर १६ बसें संचालित की जाएंगी।
घाटीगांव से पुरानी छावनी वाया पनिहार, बेला की बावड़ी, गोल पहाडिय़ा, लक्षमीगंज, बहोड़ापुर, मोतीझील। यह रूट ४८ किमी का है और इस पर १० बसें चलाई जाएंगी।
कोटेश्वर से शनिचरा मंदिर वाया उनवाई गेट, शिंदे की छावनी, डीडी मॉल, फूलबाग, पडाव, रेलवे स्टेशन, गोला का मंदिर, एयरपोर्ट। यह रूट ३५ किमी का है और इस पर ८ बसें संचालित की जाएंगी।
सिरोल से सागरताल वाया सिटी सेंटर, बस स्टैंड, फूलबाग, नदी गेट, शिंदे की छावनी, जेल रोड, बहोड़ापुर। यह रूट १८ किमी का है और इस पर ६ बसें चलाई जाएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो