scriptस्कूल से छात्राओं ने क्लास की बंक, फिर चार घंटे बाद मिली ऐसी जगह, जानें… | Students from the school bunk class, then found such a place after | Patrika News
ग्वालियर

स्कूल से छात्राओं ने क्लास की बंक, फिर चार घंटे बाद मिली ऐसी जगह, जानें…

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक से कक्षा नौ की दो छात्राएं शुक्रवार को स्कूल से गायब हो गईं। दोनों के बस्ते परिजन को वाइस प्रिंसिपल के ऑफिस में रखे मिले थे। छात्राओं के गायब होने पर परिजन ने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। करीब 4 घंटे बाद दोनों एमआइटीएस कॉलेज के गेट पर खड़ी मिल गईं।

ग्वालियरDec 07, 2019 / 01:01 am

रिज़वान खान

student

स्कूल से छात्राओं ने क्लास की बंक, फिर चार घंटे बाद मिली ऐसी जगह, जानें…

ग्वालियर. केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक से कक्षा नौ की दो छात्राएं शुक्रवार को स्कूल से गायब हो गईं। दोनों के बस्ते परिजन को वाइस प्रिंसिपल के ऑफिस में रखे मिले थे। छात्राओं के गायब होने पर परिजन ने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। करीब 4 घंटे बाद दोनों एमआइटीएस कॉलेज के गेट पर खड़ी मिल गईं। दोनों के परिजन ने स्कूल प्रबंधन पर दोनों को प्रताडि़त करने और घटना को छिपाने का आरोप लगाया है।
न्यू साकेत नगर में रहने वाले पीएचई कर्मचारी ने बताया बेटी (13) केंद्रीय विद्यालय में पढ़ती थी। शुक्रवार शाम 5.30 उसके ऑटो चालक अरविंद सिंह ने फोन कर बताया कि छुट्टी में सभी बच्चे बाहर आ गए हैं उनकी बेटी नहीं निकली है। उसे दो बार स्कूल में ढूंढ लिया है। उसका बैग वाइस प्रिसिंपल मनोज के कमरे में रखा है। उसके साथ रॉक्सी निवासी हमउम्र क्लासमेट भी लापता है। ऑटो चालक की बात सुनकर उनके होश उड़ गए, जबकि स्कूल प्रबंधन पूरे मामले को छिपाकर बैठा था।
परिजन का आरोप
परिजन का आरोप है कि दोनों लड़कियों को स्कूल में प्रताडि़त किया गया था। दोनों ने क्लास से गायब रहने की गलती की थी तो क्लास टीचर, प्रिसिंपल परिजन को सूचित करते। उनसे बात क्यों छिपाई गई। स्कूल की सुरक्षा में लापरवाही है दोनों पिछले दरवाजे से निकली तो उन्हें रोका क्यों नहीं गया। फिर घटना को परिजन से क्यों छिपाया।

चौकीदार से बोलीं, पापा ले जाएंगे बैग
वाइस प्रिसिंपल मनोज के मुताबिक दोनों छात्राएं क्लास से गायब थीं, तो सहपाठियों से उनके बस्ते उठवाकर ऑफिस में रख दिए थे। छात्राओं से पूछा था क्लास में क्यों नहीं आईं, उसके बाद दोनों स्कूल के पिछले गेट से निकल गईं। एलएनआइपी के चौकीदार ने उनसे पूछा बस्ते कहां है। दोनो कह गई बस्ते पापा ले जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो