script30 दिन बाद चमका सूरज, 25.3 डिसे पर तापमान पहुंचने से दिन में सर्दी का सितम कम, रात में बढ़ा | Sun shone after 30 days, due to temperature reaching 25.3 degrees, the | Patrika News
ग्वालियर

30 दिन बाद चमका सूरज, 25.3 डिसे पर तापमान पहुंचने से दिन में सर्दी का सितम कम, रात में बढ़ा

जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जेट स्ट्रीम विंड कमजोर पड़ गई है। इसके कमजोर पडऩे की वजह से शनिवार को शहर में तेज धूप निकली और सर्दी के सितम से राहत मिल गई। 30 दिन बाद अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस (डिसे) पर पहुंचा है। सामान्य से 0.9 डिसे ऊपर पहुंचने की वजह से ज्यादा गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ी है, लेकिन रात में सर्दी का सितम बढ़ गया है।

ग्वालियरJan 27, 2024 / 10:17 pm

Balbir Rawat

30 दिन बाद चमका सूरज, 25.3 डिसे पर तापमान पहुंचने से दिन में सर्दी का सितम कम, रात में बढ़ा

30 दिन बाद चमका सूरज, 25.3 डिसे पर तापमान पहुंचने से दिन में सर्दी का सितम कम, रात में बढ़ा

न्यूनतम तापमान 5.9 डिसे दर्ज हुआ और सामान्य से 2.1 डिसे कम रहा। इससे चुभन अधिक रही। मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, उसके बाद 31 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसकी वजह उत्तरी हवा शांत रहेगी और दिन व रात में सर्दी से राहत रहेगी।
शहर में 27 दिसंबर 2023 को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। उसके बाद शहर में घना कोहरा छा रहा था और तेज धूप नहीं निकल रही थी। जेट स्ट्रीम विंड की वजह से बर्फीली ठंडक बढ़ गई थी। दिन व रात में सर्दी ने सितम ढहाया। इससे लोग सर्दी से बेहाल थे और राहत के इंतजार में थे। 30 दिन बाद शहर में राहत देने वाली धूप निकली। दिन में सर्दी कम रही। धूप में खड़े होने चुभन बढ़ गई। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में 56 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
फरवरी में बिगड़ सकता है मौसम

अधिकतम तापमान-25.3 डिसे

न्यूनतम तापमान- 5.9 डिसे

रात में दृश्यता- 1500 मीटर

पारे की चाल

समय तापमान

05:30 7.0

08:30 8.2
11:30 19.8

14:30 24.8

17:30 22.0

Hindi News/ Gwalior / 30 दिन बाद चमका सूरज, 25.3 डिसे पर तापमान पहुंचने से दिन में सर्दी का सितम कम, रात में बढ़ा

ट्रेंडिंग वीडियो