scriptदूरगामी सोच वाला था नेहरू का व्यक्तित्व | The long-term thinking was Nehru's personality | Patrika News
ग्वालियर

दूरगामी सोच वाला था नेहरू का व्यक्तित्व

आईटीएम यूनिवर्सिटी और व चर्चा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को राज्य स्वास्थ्य एवं प्रबंधन संस्थान के सभागर में प्रो पुरुषोत्तम अग्रवाल की पुस्तक ‘भारत माता कौन है’ का लोकार्पण, संवाद, विमर्श एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया।

ग्वालियरAug 05, 2019 / 01:13 am

Avdhesh Shrivastava

 Book Launched

दूरगामी सोच वाला था नेहरू का व्यक्तित्व

ग्वालियर . आईटीएम यूनिवर्सिटी और व चर्चा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को राज्य स्वास्थ्य एवं प्रबंधन संस्थान के सभागर में प्रो पुरुषोत्तम अग्रवाल की पुस्तक ‘भारत माता कौन है’ का लोकार्पण, संवाद, विमर्श एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रो पुरुषोत्तम अग्रवाल, आईटीएम यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति रमाशंकर सिंह, सुरेश तोमर, परितोष मालवीय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार जगदीश तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगदीश तोमर ने किताब के संबन्ध में कहा कि नेहरू का व्यक्तित्व अत्यंत सरल एवं भविष्य के दूरगामी सोच वाला था। वह देश की जनता से बेहद स्नेह करते थे। पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बताया कि मैंने अपनी किताब में नेहरू के स्वतंत्रता पूर्व और बाद में लिखे गए पत्रों और साक्षात्कारों की व्याख्या की है।
आलोचना न करें युवा : उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी बिना तथ्यों की जांच किए नेहरू की आलोचना करने लगती है, जो की गलत है। बिना सच को जाने आलोचना से युवा पीढ़ी को बचना चाहिए। क्योंकि आज जैसा वर्तमान हम बनाएंगे, वैसा भविष्य पाएंगे। इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच सवाल जवाब का सिलसिला चलता रहा।

Home / Gwalior / दूरगामी सोच वाला था नेहरू का व्यक्तित्व

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो