पुलिस के मुताबिक भैरो वाली गली निवासी लक्ष्मी पत्नी प्रमोद हयारण के घर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को चोरी हुई है। प्रमोद बर्तन की दुकान पर काम करते हैं। उनकी पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि उनके घर दो डॉगी पले हैं। अक्सर रात को वह परेशान करते हैं। रात करीब २ बजे पति और बच्चों के साथ डॉगी को घुमाने कसेरा ओली निकल आईं, घर मे ताला लगा था। करीब २.४५ पर घर लौटीं तो देखा दरवाजा खुला है, ताला गायब है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी उसमें रखे गहने और नगदी सहित करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी हो चुका था। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। कुछ देर बाद पुलिस आ गई। चोर को तलाश किया लेकिन पता नहीं चला।
नशेडि़यो पर चोरी का शक
कसेरा ओली में नशेडि़यों ने भी ठिकाना बना रखा है। लक्ष्मी ने बताया कि कुछ महीने पहले नशेड़ी एक दुकान का ताला तोड़ रहे थे, लेकिन उन्हें देखकर भाग गए। उनके घर हुई चोरी में भी नशेडि़यों का हाथ हो सकता है। पुलिस भी नशेडि़यों का पता कर रही है।