scriptरात में घर जा रही बच्ची से रेप की कोशिश, यूं बची नाबालिग की जान | two man trying to rape minor girl | Patrika News
ग्वालियर

रात में घर जा रही बच्ची से रेप की कोशिश, यूं बची नाबालिग की जान

उनके शिकंजे में फंसी लड़की ने किसी तरह शोर मचा दिया तो बस्ती वालों ने दोनों को घेर लिया। लड़की को उनके चंगुल से छुड़ाकर दोनों को पब्लिक ने जमकर पीटा फ

ग्वालियरOct 31, 2017 / 09:07 am

Gaurav Sen

rapist

ग्वालियर। बाजार से घर लौट रही किशोरी को दो युवकों ने सूनसान में पकड़ लिया। उसे घसीट कर झाडि़यों में ले जाकर गैंगरेप करने की कोशिश की, उनके शिकंजे में फंसी लड़की ने किसी तरह शोर मचा दिया तो बस्ती वालों ने दोनों को घेर लिया। लड़की को उनके चंगुल से छुड़ाकर दोनों को पब्लिक ने जमकर पीटा फिर गोला का मंदिर थाने ले गई।


पुलिस ने बताया सोमवार करीब 7.30 बजे रणधीर कॉलोनी निवासी किशोरी बाजार से घर लौट रही थी। गोवर्धन कॉलोनी के पास मैदान से होकर निकली तो तालिब पुत्र कल्लू खां निवासी मुरार कैंट और आसिफ पुत्र अबरार निवासी फूटी बैरक ने उसे पकड़ लिया। किशोरी मदद के लिए किसी को नहीं बुला सके इसलिए दोनों उसका मुंह दबा कर झाडि़यों तक घसीट कर ले गए। कॉलोनी वालों ने पुलिस को बताया तालिब और आसिफ का इरादा उसके साथ दुष्कर्म करने का था। लेकिन उनके चंगुल में फंसी किशोरी मदद के लिए चीखी। लोगों ने उसकी आवाज सुनी तो वहां पहुंचे। तालिब और आसिफ को पकड़ा। दोनों को जमकर पीटा फिर पुलिस को बुलाया।

 

घर में रखी बारूद में हुआ विस्फोट,लड़की के उड़े चितड़े,पति-पत्नी भी इस हाल में पहुंचे अस्पताल

 

 

ममेरी बहन को अगवा कर बंधक बनाया दो महीने तक किया दुष्कर्म
ममेरी बहन को ससुराल छोडऩे के बहाने भरत कुशवाह निवासी अंबाह अगवा कर ले गया। करीब दो महीने तक उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। रविवार को महिला वहशी के शिकंजे से निकलकर घर पहुंची। ग्वालियर टीआई एमएम मालवीय ने बताया गिरवाई पर रहने वाली महिला की अंबाह मुरेना में ससुराल है। करीब दो महीने पहले वह मायके आई थी। चंदननगर (ग्वालियर) में उसके ताऊ रहते हैं तो उनसे मिलने आई थी। भरत कुशवाह को पता चला कि ममेरी बहन चंदननगर में है तो वह भी यहां आ गया। बहन को ससुराल छोडऩे के बहाने ले गया। लेकिन ससुराल नहीं पहुंचा। उसे किसी दूसरे ठिकाने पर ले जाकर बंधक बना लिया। वहां करीब दो महीने तक उसे शिकंजे में रखकर रेप करता रहा।

Home / Gwalior / रात में घर जा रही बच्ची से रेप की कोशिश, यूं बची नाबालिग की जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो