scriptWeather Alert: अप्रेल- मई में कहर बरपाएगी गर्मी, टूटेगा रिकॉर्ड | weather alert prediction temperature break record in april may 2024 in summer due to climate change | Patrika News
ग्वालियर

Weather Alert: अप्रेल- मई में कहर बरपाएगी गर्मी, टूटेगा रिकॉर्ड

Weather Prediction on world weather day: सीवियर हीट वेब, व हीट वेब का करना पड़ेगा सामना, दक्षिण पश्चिमी हवाएं लाएंगी भीषण गर्मी, आज विश्व मौसम दिवस पर जाने जलवायु में आए परिवर्तन का पृथ्वी, मौसम. और आप पर असर…

ग्वालियरMar 23, 2024 / 08:02 am

Sanjana Kumar

weather_prediction_temperature_break_record_in_this_summer_season_in_april_may_in_mp.jpg

गर्मी में दस्त के बढ़े मरीज

Weather Prediction on world weather day: जलवायु में परिवर्तन से पूरी दुनिया चिंतित है। इसका असर मौसम पर पड़ा है। मानसून सीजन में सूखा और बेमौसम भारी बारिश जैसी स्थितियां बन रही हैं। परिवर्तन का असर हर जगह देखने को मिल रहा है। ग्वालियर-चंबल अंचल भी इससे अछूता नहीं रहा है। इस बार सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, लेकिन सर्दी की तुलना में गर्मी ज्यादा कहर बरपाएगी। ग्वालियर में अप्रेल में 46 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जा सकता है, जबकि मई में 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। भिंड व दतिया में 48 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है। लोगों को हीट वेब, सीवियर हीट वेब का सामना करना पड़ेगा। इसके दिन अधिक रहेंगे। इस कारण गर्मी का असर भी ज्यादा रहेगा।

मौसम विभाग ने अप्रेल व मई में पड़ने वाली गर्मी का पूर्वानुमान जारी किया है। दोनों महीनों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर जाने की संभावना है। पखवाड़े (15 दिन) के हिसाब से तापमान का पूर्वानुमान जारी किया है। इस साल की गर्मी रिकॉर्ड बनाएगी। राजस्थान की गर्म हवा के चपेट में पूरा अंचल रहेगा।

 


– प्रशांत महासागर में अल नीनो कमजोर रूप में सक्रिय है। इसके सक्रिय होने से भीषण गर्मी होती है। यही वजह है कि इस बार गर्मी ज्यादा रहेगी।
– ग्वालियर-चंबल अंचल में दक्षिण पश्चिम व पश्चिम पूर्व हवा का प्रभाव रहेगा। यह हवा अपने साथ गर्मी लेकर आती है।
– गर्म हवा व सूरज की जुगल बंदी से भीषण गर्मी रहेगी। आसमान से आग बरेसगी। दिन का तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री सेल्सियस ऊपर भी रह सकता है।

 


जलवायु में जो परिवर्तन आ रहा है, इसको लेकर हर साल 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दौरान लोगों को जागरूक किया जाता है। इस बार के मौसम दिवस पर जलवायु कार्रवाई की अग्रिम पंक्ति में (फ्रंटलाइन ऑफ क्लाइमेट एक्शन) है। राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण को बचाने का काम किया जाएगा। रेलवे, स्मार्ट सिटी, हाईवे सहित अन्य प्रोजेक्ट में पर्यावरण का ध्यान रखा जाएगा।

 

weather_prediction_due_to_climate_change_in_mp.jpg

 

महीना ग्वालियर दतिया मुरैना शिवपुरी श्योपुर भिंड
अप्रेल      
पहला पखवाड़ा42-4344-4542-4440-4242-4343-44
दूसरा पखवाड़ा44-464744-4642-4544-4645-47
मई      
पहला पखवाड़ा47474742-4547-4847-48
दूसरा पखवाड़ा47474746-4748 4848

नोट: (तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)

 


जलवायु परिवर्तन की वजह से मौसम में समानता नहीं रही है। मानसून सीजन में सूखा पड़ रहा है और सर्दी में मानसून जैसी बारिश हो रही है। दक्षिण पश्चिमी हवा की वजह से ग्वालियर-चंबल संभाग में भीषण गर्मी रहेगी। तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा।
– डॉ. वेदप्रकाश सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक व रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल।

Home / Gwalior / Weather Alert: अप्रेल- मई में कहर बरपाएगी गर्मी, टूटेगा रिकॉर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो