28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर भारत में बने चक्रवातीय घेरे, 18 से 20 अप्रैल तक तेज आंधी व बारिश के आसार, फिर बढ़ेगी गर्मी

Weather Update: अप्रेल अब तक ठंडा, 40 के पार नहीं हो सका पारा, आखिरी सप्ताह में गर्मी करेगी कसर पूरी
2 min read
Google source verification
Weather Update

Weather Update

Weather Update: अप्रेल के 16 दिन बीत गए हैं। इन 16 दिन में शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा नहीं छू सका है। तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है। अप्रेल के तीसरे सप्ताह में भी गर्मी के आसार नहीं हैं। 19 से 20 अप्रेल के बीच फिर से बारिश व आंधी के आसार बन रहे हैं। इस कारण तापमान सामान्य से नीचे आएगा, लेकिन अंतिम सप्ताह में गर्मी अपनी कसर पूरी कर सकती है।

तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच सकता है, जिससे गर्मी बढ़ेगी। वैसे अप्रेल भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। इस बार मौसम विभाग ने अप्रेल के पहले व दूसरे पखवाड़े में भीषण गर्मी के आसार जताए थे। जम्मू कश्मीर में आ रहे पश्चिमी विक्षोभों की वजह से गर्मी के तेवर ढीले हो गए हैं। तापमान बढ़ने पर आंधी व बारिश शुरू हो जाती है।

दिन में चली गर्म हवा

बीते दिन आसमान साफ रहा और राजस्थान की गर्म हवा चली। इस वजह से दिन में गर्मी का अहसास हुआ। गर्मी से राहत के लिए कूलर भी चलाने पड़े, जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और सामान्य से ऊपर रहा। दिन का तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने 17 व 18 अप्रेल को दिन के तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि 18 अप्रेल को तापमान में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 19 से 20 अप्रेल के बीच आंधी व बारिश की संभावना है। इससे तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत रहेगी। अभी गर्मी का सीजन काफी बचा है। तापमान में उछाल आएगा।

ये हैं प्रमुख कारण

-दो से तीन दिन के अंतराल में जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहे है। इसके असर से मौसम में बदलाव आ रहा है।

-पश्चिमी हवा स्थिर नहीं हो पा रही है। हवा का रुख कभी बदल रहा है।

-पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान व उत्तर भारत में चक्रवातीय घेरे बन रहे हैं। इससे बादल छा रहे हैं।

-बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से नमी आ रही है, जिसकी वजह से आंधी व बादल छा रहे हैं। इससे तापमान नहीं बढ़ पा रहा है।