scriptWeather update: चलेंगी झुलसाने वाली गर्म हवाएं, 47 पहुंचेगा तापमान, घरों के अंदर ही रहें …. | Weather update: Scorching hot winds will blow, temperature will cross 47 degrees, stay indoors… | Patrika News
ग्वालियर

Weather update: चलेंगी झुलसाने वाली गर्म हवाएं, 47 पहुंचेगा तापमान, घरों के अंदर ही रहें ….

Weather update: तीन से चार दिन के अंतराल में पश्चिमी विक्षोभ आए। इससे राजस्थान की गर्म हवा स्थिर नहीं हो सकी….

ग्वालियरMay 01, 2024 / 12:50 pm

Ashtha Awasthi

weather
Weather update: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरु कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजस्थान की गर्म हवा शांत रही। अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस से घटकर 38.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। अप्रेल की ठंडी विदाई रही है। मौसम विभाग के अनुसार मई के दो सप्ताह में भी गर्मी रफ्तार नहीं पकड़ेगी। क्योंकि दो से तीन दिन के अंतराल में पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। इससे बारिश व आंधी का दौर चलेगा। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होगा।
जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साथ में एक चक्रवातीय घेरा भी बना है। इस कारण अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस नमी की वजह से हवा में गर्माहट नहीं रही। हल्के बादल भी छाए, सुबह 11:30 बजे तक गर्मी के तेवर नरम थे। दोपहर में बादलों की वजह से तापमान नहीं बढ़ सका। इस कारण गर्मी से काफी राहत रही।

47 पार पहुंचेगा टेम्प्रेचर

वहीं मौसम विभाग ने मई में ग्वालियर-चंबल समेत भोपाल, उज्जैन, निवाड़ी, छतरपुर के खजुराहो और नौगांव, टीकमगढ़, खरगोन, शिवपुरी, खंडवा, बड़वानी समेत भीषण गर्मी पड़ने के संकेत दिए हैं। अनुमान है कि मई महीने में प्रदेश में पारा 47 डिग्री के पार जा सकता है।

अप्रेल में 6 बार ही तापमान 40 के पार जा सका

-अप्रेल में छह बार ही तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज हो सका। 22 दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। इस कारण 22 दिन भीषण गर्मी का सामना नहीं किया।
  • वैसे अप्रेल के अंतिम दिनों में लू का प्रकोप रहता है। अप्रेल बिना लू के विदा हो गया है।
  • गर्मी नहीं पडऩे के पीछे पश्चिमी विक्षोभ है। तीन से चार दिन के अंतराल में पश्चिमी विक्षोभ आए। इससे राजस्थान की गर्म हवा स्थिर नहीं हो सकी।
अधिकतम तापमान- 38.4 डिसे
न्यूनतम तापमान- 26.3 डिसे

पारे की चाल

समय तापमान
05:30- 26.8
08:30- 30.0
11:30- 35.4
14:30- 37.2
17:30 -36.6

Hindi News/ Gwalior / Weather update: चलेंगी झुलसाने वाली गर्म हवाएं, 47 पहुंचेगा तापमान, घरों के अंदर ही रहें ….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो