scriptआखिर क्यों सस्ते हो गए बर्तन | Why inexpensive dishes | Patrika News
ग्वालियर

आखिर क्यों सस्ते हो गए बर्तन

आज के दौर में जहां रोजमर्रा उपयोग में होने वाली हर चीज के दामों में
महंगाई का आलम बना हुआ है। वहीं बर्तन बाजार में इन दिनों गिरावट का माहौल
देखने को मिल रहा है। पिछले साल से इस …

ग्वालियरJun 27, 2016 / 01:22 am

Gaurav Sen

Cheap price Pots

Pots

ग्वालियर. आज के दौर में जहां रोजमर्रा उपयोग में होने वाली हर चीज के दामों में महंगाई का आलम बना हुआ है। वहीं बर्तन बाजार में इन दिनों गिरावट का माहौल देखने को मिल रहा है। पिछले साल से इस साल तक तांबा, पीतल, एलुमिनियम और स्टील के बर्तनों के दामों में करीब 25 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। बर्तन कारोबारियों की मानें तो सभी धातुओं के बर्तनों के दाम कम होने के बावजूद बर्तन बाजार में ग्राहकी का माहौल न के बराबर है।

क्यों कम हुए बर्तनों के दाम
बर्तन कारोबारियों की मानें तो ऐसा पहली बार हुआ है जब बर्तनों के दाम कम हो रहे हैं। दामों के कम होने के पीछे का कारण कारोबारियों के मुताबिक कांच, प्लास्टिक के बर्तनों का चलन आमजन के बीच अधिक होना और बर्तन कारोबार में उद्योग धंधों का अधिक होना है। कारोबारी यह भी कहते हैं कि दीपावली के समय बर्तन बाजार के दामों में फिर से तेजी देखी जा सकती है। वहीं दाम सस्ते होने के बावजूद कई दुकानदारों को बर्तन मोलभाव करके बेचना पड़ रहे हैं।

ऐसे कम हुए दाम
तांबे के बर्तन पिछले वर्ष 850 रुपए किलो थे जो अभी 650 रुपए किलो चल रहे हैं।
पीतल के बर्तन पिछले वर्ष 450 रुपए किलो थे जो अभी 350 रुपए किलो चल रहे हैं।
एलुमिनियम के बर्तन पिछले वर्ष 250 रुपए किलो थे जो अभी 180 रुपए किलो चल रहे हैं।
स्टील के बर्तन पिछले वर्ष 150 रुपए किलो थे जो अभी 120 रुपए किलो चल रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो