scriptबड़ी खबर: दिनदहाड़े महिला की हत्या, पेट्रोल डालकर खुले में जलाया शव, बस्ती के बीच की वारदात | woman murder and put dead body in fire | Patrika News
ग्वालियर

बड़ी खबर: दिनदहाड़े महिला की हत्या, पेट्रोल डालकर खुले में जलाया शव, बस्ती के बीच की वारदात

बड़ी खबर: दिनदहाड़े महिला की हत्या, पेट्रोल डालकर खुले में जलाया शव, बस्ती के बीच की वारदात

ग्वालियरOct 13, 2018 / 11:52 am

Gaurav Sen

woman murder in gwalior

बड़ी खबर: दिनदहाड़े महिला की हत्या, पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर जला दिया शव

ग्वालियर। लाल टिपारा गोशाला के पास शुक्रवार दोपहर चरवाहों को महिला का जला हुआ शव मिला है। दिनदहाड़े घनी बस्ती के पास वारदात कर हत्यारों ने पुलिस को चुनौती दी है। मौके पर बिछिया, सोने की चेन और टॉप्स मिले हैं, इससे पता चला कि शव महिला का है। वहीं 20 फीट दूरी पर पेड़ के नीचे दो हजार तीस रुपए रखे मिले हैं। बस्ती वाले बता रहे हैं कि दोपहर करीब दो बजे झाडिय़ों से आग उठती दिखी थी, लेकिन यह नहीं समझ पाए कि घनी बस्ती के पास हत्यारे किसी का शव फूंक सकते हैं। महिला की हत्या क्यों की गई। उसकी पहचान के बाद वजह और हत्यारों का पता चलेगा।

मुरार टीआइ सुधेश तिवारी ने बताया महिला का जला शव लाल टिपारा से बड़ागांव वाले शॉर्टकट के कच्चे रास्ते पर मिला। यह हिस्सा कटीले पेड़ों से घिरा है इसलिए पैदल जाने वालों का ही यहां से निकलना रहता है। आशंका है हत्यारों ने किसी और ठिकाने पर जान ली है, फिर उसे यहां लाया गया है। शव पूरी तरह जल चुका था और अकड़ चुका था। अनुमान है हत्यारे उसे बोरे में ठूंस कर दोपहिया वाहन से यहां लाए हैं। कंकाल के आसपास राख में बिछिए, चेन और टॉप्स मिले उससे पता चला कि मरने वाली महिला है।

यह भी पढ़ें

सिंधिया ने सभा में बोला कुछ ऐसा, भाजपा के खेमें में मची जोरदार हलचल, देखें VIDEO

 

हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। शव के पास माचिस का पुड़ा भी मिला है। शव को जल्दी फूंकने के लिए उस पर पेट्रोल भी छिडक़ा गया है। करीब तीन बजे चरवाहे मवेशियों को लेकर इसी रास्ते से लौटे तो उन्हें शव पड़ा मिला। हत्या और शव फूंकने का पता चलने पर आसपास की बस्ती के लोग भी मौके पर आ गए, लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। शव से कुछ दूरी पर बबूल के पेड़ के नीचे दो हजार तीस रुपए पड़े मिले हैं।

जेवर से महिला की पहचान

पुलिस ने बताया वारदात स्थल से कई गांव का रास्ता जुड़ता है। मृतका करीब 25 से 30 साल के बीच की है। लापता महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा शव के पास जो जेवर मिले हैं उन्हें सुनार से चेक कराया जा रहा है। जेवर की क्वालिटी से महिला की हैसियत का पता चलेगा।

 

woman <a  href=
murder in gwalior” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/13/murder_3560336-m.jpg”>

सेना की बाउंड्री पर कैमरे
रहवासियों ने बताया कि झाडिय़ों से घिरा इलाका जुआरियों और नशेडिय़ों का अड्डा है। दिन में यहां जुआरियों की जमात रहती है। इलाके से सेना परिसर की बाउंड्री भी सटी है। उस पर और आर्मी गेट पर सीसीटीवी लगे हैं। आश्ंाका है कि हत्यारे बालाजीपुरम बस्ती से शार्टकट में आने वाले रास्ते से घुसे हैं तो उम्मीद है कि उनके फुटेज आर्मीगेट पर लगे कैमरे में रेकॉर्ड हुए होंगे। इसके अलावा मेनरोड पर कुछ मकानों में भी कैमरे लगे हैं। हत्यारे शव को लादकर लाए हैं तो फुटेज में उनका मूवमेंट दिखेगा।

शव खाक हो चुका था, उसकी पहचान का इंतजार है। शिनाख्ती से पता चलेगा कि महिला के साथ वारदात क्यों हुई है। आशंका है कि शव को यहां लादकर लाया गया है, फिर उसे जलाया है। गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
मुनीष राजौरिया सीएसपी मुरार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो