scriptरजवाड़ा ड्रेसअप में रैम्प पर वुमंस का टशन | Women's tussle on the ramp in Rajwada dressup | Patrika News
ग्वालियर

रजवाड़ा ड्रेसअप में रैम्प पर वुमंस का टशन

श्रीदुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति की ओर से शनिवार को एक निजी होटल में ‘रजवाड़ा उत्सव व नखराली घूमर’ का आयोजन किया गया। इसकी थीम रंगीलो राजस्थान रखी गई थी। कार्यक्रम में राजपूत संस्कृति की झलक देखने को मिली।

ग्वालियरOct 19, 2019 / 11:28 pm

Harish kushwah

रजवाड़ा ड्रेसअप में रैम्प पर वुमंस का टशन

रजवाड़ा ड्रेसअप में रैम्प पर वुमंस का टशन

ग्वालियर. श्रीदुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति की ओर से शनिवार को एक निजी होटल में ‘रजवाड़ा उत्सव व नखराली घूमर’ का आयोजन किया गया। इसकी थीम रंगीलो राजस्थान रखी गई थी। कार्यक्रम में राजपूत संस्कृति की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पार्टिसिपेट कर पुरस्कार अपने नाम किए। कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र फैशन शो रहा, जिसमें महिलाओं ने रजवाड़ी पोशाक पहनकर रैम्प वॉक किया। फैशन शो में मेंबर्स अपनी बेटी एवं बहुओं के साथ रैम्प पर उतरीं। इस अववसर पर रजवाड़ा फैशन शो, एकल नृत्य, घूमर नृत्य आदि प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर माया सिंह उपस्थित रहीं।
ये रहे विनर

रजवाड़ा फैशन शो बालिका में फर्स्ट उर्वशी भदौरिया, सेकंड संयोगिता सिंह एवं थर्ड समृद्धि सिंह रहीं। रवाजड़ा फैशन शो महिला में पहला स्थान शकुंतला पारीवाल, दूसरा माधवी सिंह और तीसरा कंचन सेंगर का रहा।
इसी प्रकार फैशन शो बनी ठनी में साधना सेंगर और कंचन ने पहला स्थान, संयोगिता सिंह और नेहा ने दूसरा व उर्वशी और मीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में अंजली सिंह फर्स्ट, सीमा सिंह सेकंड और रानू तोमर थर्ड रही। पंक्चुअल्टी में हेमलता सोलंकी, गीता चोहान, पूनम राठौर ने बाजी मारी।

Home / Gwalior / रजवाड़ा ड्रेसअप में रैम्प पर वुमंस का टशन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो