scriptजीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए योग : कर्नल चहल | Yoga should be an integral part of life: Colonel Chahal | Patrika News

जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए योग : कर्नल चहल

locationग्वालियरPublished: Nov 17, 2019 01:16:46 am

Submitted by:

prashant sharma

महर्षि पतंजलि की मूर्ति का अनावरण
 

जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए योग : कर्नल चहल

जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए योग : कर्नल चहल

ग्वालियर. योग जीवन शैली का अभिन्न अंग होना चाहिए। फौजियों के लिए तो यह वरदान है। महर्षि पतंजलि की मूर्ति का अनावरण करते हुए मुख्यअतिथि कर्नल एमएस चहल ने यह बात कही।
माधव नगर के विन्यास योग केंद्र में इस मूर्ति को स्थापित किया गया है। पतंजलि ने योग परंपरा को जनमानस के लिए सूत्रबद्ध किया। सिख रेजीमेंट में कर्नल चहल ने कहा कि योग निरोग ही नहीं करता, बल्कि यह जीवन को आनंद से भी भर देता है। केंद्र के प्रबंधक गौरव जैन ने मूर्ति की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। रामकृष्ण मिशन के स्वामी राघवेन्द्रानंद महाराज एवं विवेकानंद नीडम के संचालक अनिल सरोदे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के डॉ. विश्वजीत सिंह थे। कार्यक्रम में पूर्व कमिश्नर अशोक शिवहरे, एसएएफ के डॉ. अशोक गुप्ता ने तथा डॉ. ललिता गौरव, डॉ. राजेश उपाध्याय भी उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. विश्वजीत ने बताया कि कैसे योग के माध्यम से मनुष्य अपने जीवन के परम लक्ष्य समाधि को प्राप्त कर सकता है।
पुलिस कर्मियों ने किया योग
ग्वालियर संभाग की कई महिला पुलिस कर्मियों ने इस समारोह में शिरकत की। योग संस्थान इन दिनों ग्वालियर संभाग की महिला पुलिस कर्मियों के ऊपर एक शोध कार्य कर रहा है। ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन, रक्षित निरीक्षक अरविंद सिंह डांगी व सूबेदार रूमा नाज़ के सहयोग से यह शोध किया जा रहा है। इस अवसर पर मूर्तिकार गजेंद्र सोनी को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो