script1090 सेवा है महिलाओं की असली ताकत – ADG | Hamirpur Police says 1090 service is main power of women | Patrika News
हमीरपुर

1090 सेवा है महिलाओं की असली ताकत – ADG

नारी सुरक्षा को लेकर शुरू की गई मुहिम के तहत शुक्रवार को एडीजी एसएन साबत सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज में बालिकाओं से रूबरू हुए।

हमीरपुरDec 09, 2017 / 05:08 pm

Abhishek Gupta

ADG hamirpur

ADG hamirpur

हमीरपुर. नारी सुरक्षा को लेकर शुरू की गई मुहिम के तहत शुक्रवार को एडीजी एसएन साबत सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज में बालिकाओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि 1090 सेवा नारी की असली ताकत है। वो इसे पहचाने और वक्त आने पर इस का प्रयोग जरूर करे। उन्होंने छात्राओं से बेख़ौफ़ होकर अपना ध्यान पढ़ाई में लगाने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस भर्ती पर डीजीपी सुलखान सिंह का बड़ा बयान, अब करना होगा इस नियम का पालन

एडीजी एसएन साबत ने खचाखच भरे हाल में बेटियों को संबोधित करते हुए कहा कि 1090 सेवा नारियों की असली ताकत है। किसी भी आपात स्थिति में बालिकाएं महिलाऐं इस सेवा का उपयोग करें, फोन महिला कर्मी रिसीव करती हैं। समस्या दर्ज कर तत्काल पुलिस सहायता पहुंचती है। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाती है। उन्होंने कहा कि बालिकाएं अपना ध्यान पढाई में लगाएं अगर उनके स्कूल आते जाते समय कोई परेशान करता है तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। एसपी दिनेश कुमार पी ने भी छात्राओं को सुरक्षा सम्बन्धी टिप्स दिए।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस से निष्कासित नेता का फूंका पुतला, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दी बड़ी चेतावनी

इस मौके पर छात्राओं ने नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया। कार्यक्रम में एएसपी लाल साहब यादव , सीओ सदर एसएन वैभव पाण्ड्य, ट्रेनी सीओ नईम खान मंसूरी, कोतवाल एके सिंह, आर आई जेपी पांडेय, मौदहा सीओ अभिषेक यादव, कालेज की प्रधानाचार्या स्नेह सचान, डॉक्टर पूनम सचान, डॉक्टर गोविन्द सचान आदि रहे। संचालन अनवर खान ने किया।
“10 छात्राएं बनी शक्ति परी,एडीजी ने सौंपे प्रमाण पत्र”
हमीरपुर सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज की दस छात्राओं को शक्ति परी बनाया गया है। शुक्रवार को इन सभी को एडीजी एसएन साबत ने प्रमाण पत्र सौंपे शक्ति परी में आस्था त्रिपाठी, सुभांगी यादव, अंजलि द्विवेदी, प्रज्ञा प्रजापति , अपूर्वा सिंह, अपूर्वा गुप्ता, अजीबा परवीन, जानवी चंदेल, आस्था सचान, कोमल नामदेव सामिल रहे।

Home / Hamirpur / 1090 सेवा है महिलाओं की असली ताकत – ADG

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो