12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्थगन आदेश की अवहेलना कर पुलिस पर कब्जा कराने के प्रयास का आरोप, जताया रोष

जंक्शन स्थित गोयल एस्टेट कॉलोनी के निवासियों ने सोमवार को एसपी को ज्ञापन भेजकर पुलिस पर भूमाफिया के साथ मिलकर कॉलोनी के निर्धारित रास्ते पर कब्जा करवाने के प्रयास का आरोप लगाया।

2 min read
Google source verification
स्थगन आदेश की अवहेलना कर पुलिस पर कब्जा कराने के प्रयास का आरोप, जताया रोष

स्थगन आदेश की अवहेलना कर पुलिस पर कब्जा कराने के प्रयास का आरोप, जताया रोष

स्थगन आदेश की अवहेलना कर पुलिस पर कब्जा कराने के प्रयास का आरोप, जताया रोष
- एसपी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग
हनुमानगढ़. जंक्शन स्थित गोयल एस्टेट कॉलोनी के निवासियों ने सोमवार को एसपी को ज्ञापन भेजकर पुलिस पर भूमाफिया के साथ मिलकर कॉलोनी के निर्धारित रास्ते पर कब्जा करवाने के प्रयास का आरोप लगाया। ज्ञापन में बताया कि सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट हनुमानगढ़ की ओर से 22 मार्च 2023 को स्टे देने के बावजूद 25 सितम्बर की रात्रि को जंक्शन थाने में तैनात एक एएसआई ने भूमाफिया की मदद के लिए मौके पर खड़े होकर ना सिर्फ कॉलोनी में रास्ते की भूमि पर कब्जा करवाने की कोशिश की बल्कि न्यायालय के आदेशों की भी अवमानना की। कब्जा करने आए लोगों का इन्तकाल भी 23 सितम्बर को राजस्व विभाग की ओर से गलत आधारों पर रास्ते की भूमि को बाग की भूमि दिखाते हुए करवाया गया था, उसे निरस्त कर दिया गया है। उनके पास जमीन पर कब्जा करने का कोई अधिकार नहीं है। इसके बावजूद कब्जे का प्रयास कर रास्ते को नुकसान पहुंचाया गया। कॉलोनीवासियों ने तुरन्त प्रभाव से उक्त एएसआई को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच की मांग की है। हालांकि वार्डवासियों की जागरुकता से बाद में पुलिस प्रशासन के सहयोग से निर्माण रुकवा दिया गया। ज्ञापन भेजने वालों में लोकेश शर्मा, रूकमणी शर्मा, सुनीता शर्मा, पवन कुमार, सुनीता मीणा, संगीता, अंजुबाला, फुसाराम, नेहा शर्मा, नीरज कुमार आदि शामिल रहे।
मोबाइल फोन चोरी, सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान
हनुमानगढ़. किराए के कमरे में रह रहे दो युवकों के मोबाइल फोन चोरी हो गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची तो अज्ञात चोर नजर आया। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान भी कर ली गई। इस संबंध में टाउन थाने में चोर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया। पवन कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी वार्ड 11, गांव पीलीबंगा ने पुलिस को बताया कि वह टाउन स्थित बेनीवाल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य मार्गदर्शक पद पर कार्यरत है। उसने व उसके दोस्त अमन ने बेनीवाल हॉस्पिटल के सामने कमरा किराए पर ले रखा है। आरोप है कि 30 जुलाई को अज्ञात युवक कमरे से मोबाइल फोन चुरा ले गया। हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उक्त चोर की पहचान सरफराज उर्फ चांदिया उर्फ चांद खां पुत्र सफीक मोहम्मद निवासी वार्ड 39, रूपनगर, टाउन के रूप में हुई।