scriptभाजपा प्रदेशाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को पिलाएंगे संगठन की घुट्टी | bjp | Patrika News
हनुमानगढ़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को पिलाएंगे संगठन की घुट्टी

– भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आज से हनुमानगढ़ दौरे पर- रात्रि विश्राम करेंगे रावतसर

हनुमानगढ़Jan 26, 2022 / 09:38 pm

Manoj

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को पिलाएंगे संगठन की घुट्टी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को पिलाएंगे संगठन की घुट्टी

हनुमानगढ़. राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया संगठनात्मक बैठक लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर हनुमानगढ़ जिले की यात्रा पर आएंगे। जिला मीडिया प्रभारी दीपक खाती ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया 27 जनवरी को सुबह केलनिया गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं स्वागत करेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पल्लू में ब्राह्मणी माता के दर्शन करेंगे। पल्लू में जनसंवाद का कार्यक्रम रहेगा। उसके पश्चात रैली के रूप में विभिन्न जगहों पर स्वागत होगा। इसके पश्चात रावतसर के अग्रसेन भवन में दोपहर दो बजे जिला कार्यकारिणी व मंडल अध्यक्षों की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष शामिल होंगे। प्रदेशाध्यक्ष रात्रि विश्राम रावतसर में करेंगे।
दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह भाजपा जिला अध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के मैनावाली निवास पर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात और भामाशाह द्वारा निर्मित सरकारी विद्यालय में दो कमरों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद कोहला टोल नाके पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत, गांव कोहला में स्वागत और सुखा सिंह मेहताब सिंह गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। इसके बाद भाजपा नेता शराफत अली की ढाणी में भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ संवाद करेंगे। दोपहर बाद प्रदेशाध्यक्ष हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित नवनिर्मित जिला कार्यालय का अवलोकन कर श्रीगंगानगर के लिए रवाना होंगे।
फोरलेन मार्ग टोल बूथ एक घंटा धरना प्रदर्शन
डबलीराठान. हनुमानगढ़- सूरतगढ़ फोरलेन मार्ग पर कस्बे के समीप डबली -मक्कासर टोल प्लाजा पर बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा एक वर्ष पूर्व दिल्ली में 26 जनवरी को शहीद हुए नवनीत सिंह हुंदल की याद में एक घंटा तक आते जाते वाहनों के लिए टोल प्लाजा फ्री करवाते हुए आवागमन जारी रखा। इस अवसर पर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए किसानों नवनीत सिंह हुंदल के चित्र पर माला पहना पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। किसानों ने टोल बूथ एवं गावों में किसान चौक बनवाने की मांग रखी। इस अवसर किसान नेताओं ने कहा कि अभी लड़ाई खत्म नही हुई हैं, मांगे अधूरी है। इसके लिए संघर्ष करना होगा। इस अवसर पर किसान मोर्चा के गुरुपरविंदर सिंह मान, अमन घुम्मन, रजनदीप सिंह, करणवीर सिंह, नछत्तर सिंह, सतवंत सिंह, हरदीप सिंह, गुरदास सिंह, लखविंदर सिंह, राज सिंह दंदीवाल आदि ने विचार रखें।

Home / Hanumangarh / भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को पिलाएंगे संगठन की घुट्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो