scriptराजस्थान में यहां हाथ-पैर निगल गए जलीय जीव, शव को अपनों का कंधा तक नहीं हुआ नसीब, जानें पूरा मामला | Cremation of unknown dead body by Human welfare committee | Patrika News
हनुमानगढ़

राजस्थान में यहां हाथ-पैर निगल गए जलीय जीव, शव को अपनों का कंधा तक नहीं हुआ नसीब, जानें पूरा मामला

हाथ-पैर निगले जलीय जीव, अंतिम यात्रा में अपनों का कंधा भी नसीब नहीं

हनुमानगढ़Jan 14, 2019 / 04:55 pm

anandi lal

hanumangarh
हनुमानगढ़। मरने के बाद भी कई लोगों को अपनों का कंधा तक नसीब नहीं हो पाता। ऐसा ही एक मामला जिले के संगरिया से निकलकर सामने आया है, जहां सार्दुल ब्रांच नहर-2 एमजेडी नहर में बहकर आए अज्ञात युवक के शव के अंतिम संस्कार में अपने भी शामिल नहीं हो सके। क्षत-विक्षित हाल में मिले शव के हाथ व पैर तक नहीं थे। नहर में काफी दिनों तक पड़ा रहने से शव सड़-गल चुका था।
पुलिस की सूचना पर मानव कल्याण समिति के स्वयं सेवकों ने नगरपालिका कर्मी विजय के सहयोग से रामबाग में अंतिम क्रियाएं रीति रिवाज के अनुसार पूरी कर अपनों की भांति सोमवार दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अध्यक्ष गुलाब सैन ने बताया कि इसे किस्मत कहें या कुछ ओर, एक जिंदगी अपनों से दूर होकर गुमनामी के साथ दुनिया से विदा हो गई। अंतिम क्षणों में अपनों का कंधा तक उसे नहीं मिल सका। समिति सदस्यों ने अपने स्तर पर अंशदान से आवश्यक सामग्री जुटाई।
शव के दाह संस्कार में आगे आई समिति

एएसआई दरियासिंह के अनुसार ढाणीवासी किसान मोहन गोदारा की सूचना पर उन्होंने दोपहर को नहर से शव निकलवाया। शव करीब 15-20 दिन पुराना होने से बुरी हालत में था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हाथ-पैर जलीय जीव खा गए। मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर डॉ. बलवंत गुप्ता ने मौके पर आकर पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद समिति सदस्यों की मदद से अंतिम संस्कार करवाना पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो