14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़ का हिमांशु लाडनूं का एसडीएम बनकर एसपी को दिखा रहा था धौंस

हनुमानगढ़. मोबाइल फोन के जरिए डिजिटल ठगी के मामले तो सामने आते रहते हैं। मगर अब मोबाइल फोन से जिला पुलिस कप्तान को धौंस दिखाने का रोचक प्रकरण सामने आया है। हनुमानगढ़ के हिमांशु ने खुद को लाडनूं का एसडीएम बताकर एसपी कार्यालय में लैंडलाइन पर फोन कर एसपी डॉ. अजय सिंह से बात की।

2 min read
Google source verification
हनुमानगढ़ का हिमांशु लाडनूं का एसडीएम बनकर एसपी को दिखा रहा था धौंस

हनुमानगढ़ का हिमांशु लाडनूं का एसडीएम बनकर एसपी को दिखा रहा था धौंस

हनुमानगढ़ का हिमांशु लाडनूं का एसडीएम बनकर एसपी को दिखा रहा था धौंस
- एक दिन बाद ही पकड़े गए नकली एसडीएम साहब
- पुलिस ने मोबाइल नम्बर के आधार पर तलाश कर किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़. मोबाइल फोन के जरिए डिजिटल ठगी के मामले तो सामने आते रहते हैं। मगर अब मोबाइल फोन से जिला पुलिस कप्तान को धौंस दिखाने का रोचक प्रकरण सामने आया है। हनुमानगढ़ के हिमांशु ने खुद को लाडनूं का एसडीएम बताकर एसपी कार्यालय में लैंडलाइन पर फोन कर एसपी डॉ. अजय सिंह से बात की। बातचीत का अंदाज ऐसा रहा कि मानो एसपी उसके अधीन कार्यरत हो। इन सबके चलते पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस की साइबर सैल ने जांच शुरू की। अंतत: हिमांशु के झूठ का भंडा फूट गया और जंक्शन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार चार अप्रेल को एसपी के निजी सहायक कार्यालय विजेन्द्र सिंह ने सूचना दी कि अज्ञात व्यक्ति ने एसपी कार्यालय के लैंडलाइन नम्बर पर फोन कर एसपी डॉ. अजय सिंह से बात कराने को कहा। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को मुकेश चौधरी एसडीएम लाडनू, जिला नागौर बताया। इस पर उनकी एसपी से वार्ता कराई गई। कथित एसडीएम ने खुद को 2013 बैच का आरएएस अधिकारी बताया तथा एसपी से सलीके से बातचीत नहीं की। उसके बातचीत का तरीका बहुत ही असभ्य था। ऐसे में पुलिस को संदेह हुआ तो उसके मोबाइल फोन नम्बर के आधार पर पड़ताल शुरू की। जंक्शन थाने के एएसआई शिवनारायण, हैड कांस्टेबल राजकुमार एवं कांस्टेबल बलदेव सिंह ने लाडनूं एसडीएम के नाम व मोबाइल नम्बर के बारे में जानकारी हासिल की। इस पर पता लगा कि फोन करने वाला कोई फर्जी व्यक्ति था। इस पर पुलिस टीम ने जिला साइबर टीम के तकनीकी सहयोग से अज्ञात मोबाइल धारक को ट्रेस आउट कर हिमांशू जोशी उर्फ हैरी (23) पुत्र संजीव जोशी निवासी सेक्टर 11 ए, मकान नम्बर 62, जंक्शन को शांति भंग के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

नगर परिषद कर्मचारी से मारपीट मामले में एक गिरफ्तार
हनुमानगढ़. जंक्शन पुलिस ने मारपीट, एससी-एसटी एक्ट आदि के मामले में मंगलवार को एक जने को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी अमृतलाल सिंगला निवासी जंक्शन को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ नगर परिषद के कर्मचारी ने 19 जून 2021 को मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि सरकारी कार्य के दौरान बाधा डालते हुए कर्मचारी से मारपीट की तथा जातिसूचक गालियां निकाली।