13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कान्हाराम बने न्यू सिविल लाइन वेलफेयर सोसायटी हनुमानगढ़ जंक्शन के नए अध्यक्ष

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. न्यू सिविल लाइन वेलफेयर सोसायटी हनुमानगढ़ जंक्शन की नई कार्यकारिणी गठित करने को लेकर शनिवार को चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए कान्हाराम, कोषाध्यक्ष के लिए खूबराम थोरी, मंत्री/सचिव पद के लिए बलवीर सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए जरनैल सिंह सैनी, संगठन मंत्री परमजीत सिंह, सह सचिव अनिल शर्मा ने नामांकन जमा करवाया।  

less than 1 minute read
Google source verification
कान्हाराम बने न्यू सिविल लाइन वेलफेयर सोसायटी हनुमानगढ़ जंक्शन के नए अध्यक्ष

कान्हाराम बने न्यू सिविल लाइन वेलफेयर सोसायटी हनुमानगढ़ जंक्शन के नए अध्यक्ष

कान्हाराम बने न्यू सिविल लाइन वेलफेयर सोसायटी हनुमानगढ़ जंक्शन के नए अध्यक्ष
- यू सिविल लाइन वेलफेयर सोसायटी हनुमानगढ़ जंक्शन की नई कार्यकारिणी गठित
-अध्यक्ष सहित सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन आने से नहीं पड़ी मतदान की आवश्यकता
-कान्हाराम अध्यक्ष तो जरनैल सिंह सैनी उपाध्यक्ष बने
हनुमानगढ़. न्यू सिविल लाइन वेलफेयर सोसायटी हनुमानगढ़ जंक्शन की नई कार्यकारिणी गठित करने को लेकर शनिवार को चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए कान्हाराम, कोषाध्यक्ष के लिए खूबराम थोरी, मंत्री/सचिव पद के लिए बलवीर सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए जरनैल सिंह सैनी, संगठन मंत्री परमजीत सिंह, सह सचिव अनिल शर्मा ने नामांकन जमा करवाया। एक-एक नामांकन प्राप्त होने पर सभी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी मोहन मुंजाल व सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश दरगन ने बताया कि न्यू सिविल लाइन वेलफेयर सोसायटी हनुमानगढ़ जंक्शन के द्विवर्षीय चुनाव में सभी पदों पर एक-एक नामांकन ही प्राप्त हुआ। इस दौरान सभी पदाधिकारियों के निर्वाचन पर कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इससे पूर्व चुनाव की घोषणा के बाद से ही कुछ लोग आपसी सहमति से कार्यकारिणी गठित करने की मांग कर रहे थे। वहीं कुछ लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चुनाव करवाने की पैरवी कर रहे थे। शनिवार को जब नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन ही दाखिल हुआ तो दोनों पक्षों की बात रह गई। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करवाने में न्यू सिविल लाइन वेलफेयर सोसायटी हनुमानगढ़ जंक्शन की कार्यकारिणी के कुछ सदस्यों का अहम योगदान रहा। सोसायटी के पूर्व सचिव कृष्ण चाहर ने बताया कि सभी पदों पर निर्वाचन के लिए एक-एक नामांकन ही आया। इस तरह मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। नव निर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय करके सिविल लाइन की समस्याओं को जिम्मेदारों तक पहुंचाकर इनका समाधान करवाने का प्रयास रहेगा।