scriptलॉकडाउन में खेत के काम में हाथ बंटा रहे युवा | Lockdown | Patrika News
हनुमानगढ़

लॉकडाउन में खेत के काम में हाथ बंटा रहे युवा

पत्रिका जीरो ग्राउंड रिपोर्ट
मजदूरों का टोटा खत्म तो सस्ती दर पर कटाई

हनुमानगढ़Apr 24, 2020 / 01:19 pm

Manoj

लॉकडाउन में खेत के काम में हाथ बंटा रहे युवा

लॉकडाउन में खेत के काम में हाथ बंटा रहे युवा

हनुमानगढ़/रावतसर. लॉकडाउन को एक महीना हो गया है। सरकार ने किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उचित छूट प्रदान की है। युवा वर्ग के जीवन में लॉकडाउन से कई बदलाव आए हैं। बाजार में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले व छोटा-मोटा व्यवसाय करने वाले युवा अब खेत के काम में हाथ बंटा रहे हैं। किसानों के दुख नजदीक से समझ रहे हैं। इससे किसानों को भी कुछ राहत मिली है। स्टूडियो संचालक अनुज कुमार व मोबाइल स्टोर संचालक पंकज कुमार ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने कभी खेत में फसल कटाई वगैरह कार्य नहीं किया। हमेशा खेती के काम को बिल्कुल ही छोटा समझते थे। जैसे ही लॉकडाउन शुरू हुआ तो कुछ दिन घर पर रहने के बाद बोरियत महसूस करने लगे।
इस से निजात पाने के लिए गेहूं कटाई व कढ़ाई के काम में घर वालों का हाथ बंटाने के लिए खेत जाने लगे। मालूम चला कि खेती करना आसान काम नहीं है। लेकिन धीरे-धीरे खेती कार्य के अभ्यस्त हो रहे हैं। किसान दिनेश जोशी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते गेहूं की कटाई के समय मजदूरों की समस्या खत्म हो गई। पहले मजदूरों के अभाव में मशीनों से कटाई करवानी पड़ती थी। लेकिन अबकी बार ऐसा नहीं हुआ। अभी काफी मजदूर उपलब्ध हंै। मजदूर पिछले वर्ष एक क्विंटल गेहूं की मजदूरी लेकर एक बीघा की गेहूं काटते थे। लेकिन इस बार 60 से 70 किलो प्रति बीघा के हिसाब से गेहूं की कटाई की जा रही है। वहीं कोरोना के चलते खेतो में काम कर रहे मजदूर सोशल डिस्टेंस की पालना भी बखूबी कर रहे हैं।

Home / Hanumangarh / लॉकडाउन में खेत के काम में हाथ बंटा रहे युवा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो