
हनुमानगढ़ जिले में बढ़ता नशा कितना खतरनाक रूप ले चुका है, इसका उदाहरण नोहर तहसील के गांव फेफाना में बुधवार रात हुई घटना से समझा जा सकता है। मां-बाप का कुसूर बस इतना सा था कि वे अपने 16 वर्षीय पुत्र का नशा छुड़वाना चाहते थे। नशे के आदी बेटे को यह बात बिलकुल नहीं जची और उसने कुल्हाड़ी से मां-बाप और भाई को काट डाला। इससे माता-पिता की तो मौत हो गई। जबकि बाल अपचारी का 14 वर्षीय छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर देर रात नोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मुआयना किया। पुलिस ने बाल अपचारी को दस्तयाब कर निरुद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात को फेफाना के 4 केएनएन निवासी पति-पत्नी अपने 14 वर्षीय पुत्र के साथ घर के कमरे में सो रहे थे। उनके 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र ने सभी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। इससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाल अपचारी का छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी व अन्य परिजन मौके पर आए। गंभीर घायल दंपती के छोटे पुत्र को सिरसा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाल अपचारी को निरुद्ध कर लिया है।
लौटा था नशा मुक्ति केन्द्र से
आरोपी बाल अपचारी नशे का आदी बताया गया है। नशे की लत के चलते परिजनों ने उसे गोगामेड़ी स्थित नशा मुक्ति केन्द्र पर भर्ती करवाया था। वहां से कुछ दिन पहले ही लौटा था। मगर उसने नशा पूरी तरह से नहीं छोड़ा था। पुलिस के अनुसार आरोपी नशा मुक्ति केन्द्र में रहने का इच्छुक नहीं था। घरवालों की मंशा उसे वापस नशा मुक्ति केंद्र भेजने की थी। इसी बात को लेकर नाराज बाल अपचारी ने पूरे परिवार को ही मौत के घाट उतारने के लिए वारदात को अंजाम दिया।
Updated on:
16 Dec 2021 11:22 am
Published on:
16 Dec 2021 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
