12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्किंग में शौचालय व वैंटिंग हॉल की सुविधा, १७० से लेकर २०० कार हो सकेंगी पार्क

-हनुमानगढ़. टाउन में यातायात थाने के पीछे पार्किंग विस्तार का कार्य किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
पार्किंग में शौचालय व वैंटिंग हॉल की सुविधा, १७० से लेकर २०० कार हो सकेंगी पार्क

पार्किंग में शौचालय व वैंटिंग हॉल की सुविधा, १७० से लेकर २०० कार हो सकेंगी पार्क


पार्किंग में शौचालय व वैंटिंग हॉल की सुविधा, १७० से लेकर २०० कार हो सकेंगी पार्क
- जंक्शन में पार्किंग की जगह नहीं होने से वाहन चालक होते हैं परेशान
हनुमानगढ़. टाउन में यातायात थाने के पीछे पार्किंग विस्तार का कार्य किया जा रहा है। पार्किंग में पुरूष व महिलाओं के लिए शौचालय के साथ-साथ वैंटिग हॉल की भी सुविधा होगी। पूर्व में निर्मित व वर्तमान में निर्माणाधीन पार्किंग आदि दोंनो जगहों को एक ही पार्किंग का रूप दिया जाएगा। इस पर करीब पचास लाख रुपए की लागत आएगी। पार्किंग विस्तार का कार्य पूरा होने पर करीब पौने दो बीघा जगह पर १७० से २०० गाडिय़ां पार्क करने की सुविधा होगी। गौरतलब है कि टाउन के यातायात थाने के पीछे जर्जर भवन की जगह पार्किंग बनाई जा रही है। काफी वर्षों से यहां पर भवन जर्जर अवस्था में था। नगर परिषद ने इस भूमि को हैंडओवर कर पार्किंग का विस्तार करने का कार्य करवा रही है। इससे पूर्व पुरानी तहसील की भूमि पर नगर परिषद की ओर से ५७ लाख रुपए की लागत से पार्किंग का निर्माण किया था।

अंडरग्राउंड की योजना
नगर परिषद टाउन की पुरानी नगर पालिका में भी अंडरग्राउंड पार्किंग की योजना है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कागजी कार्यवाही शुरू नहीं हुई है। पार्किंग के ऊपर दो मंजिला मार्केट का निर्माण करने की प्लानिंग है। इससे नगर परिषद को आय होगी।


जंक्शन बस स्टैंड में पार्किंग
जंक्शन के मुख्य बाजार में पार्किंग की जगह नहीं होने से वाहन चालक काफी परेशान होते हैं। शाम के वक्त वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम लगने की स्थिति पैदा हो जाती है। यहां केवल गुरुद्वारे में ही पार्किंग की व्यवस्था है। इसके अलावा कई दुकानदार रेलवे स्टेशन में अपने वाहन खड़े करते हैं। वाहनों को डिवाइडर के पास ही पार्क किया जाता है। शाम को वाहनों की संख्या अत्यधिक होने के कारण डिवाइडर के पास जगह नहीं होने के कारण काफी परेशानी होती है। हाल में जिला प्रशासन व नगर परिषद ने सयुंक्त बैठक कर जंक्शन बस स्टैंड की जगह पर पार्किंग और बस स्टैंड को अबोहर बाइपास पर शिफ्ट करने की योजना बना चुकी है।

इस जगह पर पार्किंग बनाने की मांग
दुर्गा कॉलोनी स्थित नेहरू स्मृति स्कूल में नंदीशाला का संचालन किया जा रहा है। नगर परिषद की बैठक में एक जनप्रतिनिधि की ओर से नंदीशाला को शिफ्ट कर पार्किंग की योजना की मांग की जा चुकी है। हालांकि मुख्य बाजार यह भूमि काफी दूर होने पर पार्किंग के लिए जगह कामयाब होना मुश्किल है।

शहरवासियों को जल्द करेंगे सुपुर्द
टाउन में पार्किंग विस्तार को लेकर निर्माण कार्य जारी है। भविष्य में कार पार्किंग को लेकर समस्या न हो। इसका विशेष ध्यान रखते हुए विस्तार किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने पर शहरवासियों को सुपुर्द की जाएगी।
गणेशराज बंसल, सभापति, नगर परिषद, हनुमानगढ़।

*******************************